टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव: 10 नामांकन, 19 को मतदान

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 मई। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशियों ने 10 पर्चे खरीदे हैं। टैक्स बार एसोसिएशन फर्रुखाबाद के चुनाव अधिकारी राजेश कुमार अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राकेश सक्सेना एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। अधिवक्ताओं ने चुनाव के लिए जोरदारी से प्रचार शुरू कर दिया है। सहायक चुनाव अधिकारी राकेश सक्सेना ने एफबीडी न्यूज को बताया कि आज उपाध्यक्ष एवं संप्रेषण पद के लिए एक-एक पर्चा खरीदा गया। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए 2, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 2 एवं महामंत्री कोषाध्यक्ष व संप्रेषण पद के लिए नामांकन किए गए है।

श्री सक्सेना ने बताया कि कल 13 मई नामांकन करने की अंतिम तिथि है, 14 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 को आपत्तियां दाखिल कर उसी दिन निस्तारित की जाएगी एवं मतदाता सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा। 18 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं, 19 मई को मतदान के बाद मत करना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!