सीपी स्कूल के शुभ गंगवार ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान:सीबीएसई परीक्षा में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष, उल्लास एवं उत्सव का वातावरण व्याप्त हो गया। विद्यालय के मेधावी छात्र शुभ गंगवार, सुपुत्र अमित गंगवार ने 98.40% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान अर्जित किया। शुभ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में अत्यंत हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। उनकी इस असाधारण सफलता ने विद्यालय को जिले में नई पहचान दिलाई है।

विद्यालय प्रबंधन ने शुभ गंगवार को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। सहपाठियों एवं शिक्षकों ने भी उनकी इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विवरण निम्नलिखित है।

शुभ गंगवार — 98.40%

श्रेया मुखर्जी — 97.00%
अनन्या यादव — 95.00%
चिराग दुबे — 94.40%
अनन्या पांडेय — 93.00%
कुनाल गुप्ता — 92.00%
मोहम्मद रज़ा खान — 91.80%
छवि सिंह — 90.80%
अनुष्का शाक्य — 90.80%
नीलाक्षी गंगवार — 90.20%
अविचल गोयल — 89.00%
आयुष मिश्रा — 88.60%
शिवी राजपूत — 88.40%
आरुष यादव — 88.40%
सलोनी यादव — 88.20%
कौशिकी रस्तोगी — 87.80%
यश कुमार — 86.40%
रौनक भट्ट — 86.20%
मोहम्मद सहीम खान — 86.00%
आराध्या — 85.60%
ईशा शुक्ला — 85.60%

इसके अतिरिक्त 47 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि शेष सभी विद्यार्थियों ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने में सफल रहे। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि शुभ गंगवार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का श्रेष्ठ परिणाम है। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शुभ गंगवार ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

प्रबंध निदेशक ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह परिणाम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानाचार्य डॉ. पी. रथ ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासित शैक्षिक वातावरण, विद्यार्थियों की कठोर मेहनत तथा शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने कहा कि यह श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम विद्यालय के समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

विद्यालय परिवार ने विशेष रूप से शिक्षकगण नरेश कुमार, अतुल श्रीवास्तव, पूरन श्रीवास्तव, श्रीमती शिवानी मिश्रा, सी.के. कटियार, जयशंकर सोनी, उत्तम कुमार, श्रीमती शैला खालिद, श्रीमती शिवा सिंह, श्रीमती ज्योति प्रधान, श्रीमती संगीता सारस्वत, श्री संजीव द्विवेदी तथा देवानंद राजपूत के योगदान की सराहना की। जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों से यह गौरवपूर्ण सफलता संभव हो सकी। कार्यक्रम के अंत में सफल विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की।

error: Content is protected !!