फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मई। अधिवक्ता रामजी वाजपेई आज टैक्स बार एसोसिएशन के निर्विरोध महामंत्री बन गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सुनीता कटियार एडवोकेट एवं ऑडिटर पद के लिए आशीष गुप्ता एडवोकेट भी निर्विरोध विजयी हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार अग्रवाल, प्रवीन चंद्र माथुर एवं सुतीक्षण कुमार तिवारी एडवोकेट मैदान में है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कमलेंद्र सिंह कुशवाहा एवं राज गौरव पांडे आपस में मुकाबला कर रहे हैं।
सचिव पद के लिए सर्वाधिक संजीव कुमार वर्मा, दलपत सिंह राठौर, राजकुमार पांडे एवं अविनाश दुबे एडवोकेट चुनाव मैदान में है। मालूम हो कि 19 मई को टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 74 अधिवक्ता मतदान करेंगे। यह जानकारी टैक्स बार एसोसिएशन के सहायक चुनाव अधिकारी राकेश सक्सेना एडवोकेट ने दी है।



