सिपाही पर जलती सिगरेट फेंकने व मारपीट करने वालों पर केस: कई हिरासत में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 14 मई। पीआरबी के सिपाही पर जलती सिगरेट फेंककर मारपीट करने वालों पर केस दर्ज किया गया है। पीआरबी की ड्यूटी करने वाला सिपाही बिल्शन कुमार बीती रात 9.30 बजे कस्बा नवाबगंज में मौजूद था। सादा कपड़े वाला सिपाही दोस्त के साथ चौराहे की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके ऊपर जलती सिगरेट फेंकी गई और विरोध करने पर सिपाही की पिटाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की पीआरबी के आरक्षी पर अभिषेक कुमार व अजय ने जलती हुई सिगरेट फेंकी। सिपाही ने अपना परिचय देकर सिगरेट फेंकने का विरोध किया तभी उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर आरक्षी के साथ मारपीट की।

एएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि हमलावर अभिषेक व अजय ग्राम बरतल के खटीक है, पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है। नवाबगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरक्षी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। आरक्षी लाइब्रेरी की ओर जा रहा था तभी उसके ऊपर जल्दी सिगरेट फेंक कर मारपीट की गई। आरक्षी ने 11 नामजद व चार पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई है थानाध्यक्ष ने बताया कि आरक्षी के मेडिकल में अल्कोहल नहीं पाया गया, आरोपियों की तलाश में टीम भेजी गई है अधिकांश आरोपी मकानों में ताला लगाकर भाग गए हैं।

error: Content is protected !!