फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मई। खनन माफिया के डंपर से कुचलकर छात्र हिमांशी की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम मझोला निवासी नेत्रपाल कठेरिया की 17 वर्षीय पुत्री हिमांशी सायं 11 वर्षी भतीजे निखिल दवा दिलाने जा रही थी। जब हिमांशी एवं निखिल साइकिलों से कायमगंज स्टेशन के निकट शराब ठेके के पास से गुजर रहे थे। तभी डंपर की टक्कर लगने से हिमांशी साइकिल सहित डंपर के पहियों के नीचे जाकर कुचल गई। दुर्घटना होते ही चालक भाग गया, गुस्साए लोगों ने हेल्पर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने हेल्पर को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। उन्होंने गंभीर घायल छात्रा को हाथ से उठाकर एंबुलेंस में रखा।
प्राथमिक उपचार के बाद हेल्पर एवं छात्र को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में ही हिमांशी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। चर्चा रही कि यह लोडर अलीगंज क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र का है लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। लोडर से बालू ले जाए जा रही थी।
करंट से मजदूर की मौत 
थाना शमशाबाद के ग्राम मुजायदपुर निवासी राजकुमार के युवा पुत्र सुरेंद्र की टेंट खोलते समय बिजली के करंट से मौके पर ही मौत हो गई। आज थाना मऊदरवाजा के ग्राम ग्राम लौहापानी मे राजेश्वर सिंह के घर प लड़की की शादी हुई। टेंट वाले जगतराम के साथ 30 वर्षीय सुरेंद्र टेंट खोल रहा था। उसी समय सुरेंद्र का समय विजली के तार से टच हो गया जिससे करंट लगने से उसकी मोके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।



