चौकी के सामने डॉक्टरों की पिटाई. तोड़ी गई कार: हमले में युवक घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मई। बीती रात होटल पर खाने के दौरान खराब अंडे को लेकर हुए विवाद के दौरान हुए झगड़े में युवक को घायल किया गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के सामने डॉक्टरों की जमकर पिटाई कर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। बीती रात रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट सामने रहने वाले पानी मसाला दुकानदार अमित शाक्य, अजय कठेरिया आदि दोस्त आईटीआई चौराहे के निकट मल्लू होटल पर खाना खा रहे थे। होटल में फतेहगढ़ सिविल लाइन निवासी डॉ राजा वत्सल व डॉ विनीत मिश्रा भी खाना खा रहे थे। खाने के दौरान सब्जी वाला अंडा खराब निकलने पर अजय ने शिकायत की।

डॉक्टरों ने होटल मालिक का पक्ष लेते हुए अंडे को खराब बताए जाने पर आपत्ति जाहिर की। इसी दौरान हुए विवाद के दौरान अमित के ऊपर सरिया से हमला किया गया। झगड़ा बढ़ने पर डॉक्टर अपनी कार नंबर यूपी ईई 70/ 2216 से ठंडी सड़क होकर जाने लगे। अजय कठेरिया व उसके साथियों ने बाइक से कार का पीछा किया। डॉक्टर ने जान बचाने के लिए ठंडी सड़क पर बाइक में कट मार दिया। इसके बावजूद बाइक सवारों ने डॉक्टरों की कार का पीछा किया। भयभीत डॉक्टर ने मध्य रात रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने कार खड़ी कर दी और शिकायत करने के लिए चौकी के अंदर गए। पुलिस चौकी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। अजय ने फोन करके परिवार वालों व पड़ोस के करीब देढ़ दर्जन लोगों को बुला लिया।

जिन्होंने डॉक्टर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर व सड़क पर गिराकर जमकर रात घूसों से पिटाई की। पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा गया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।अमित ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की डॉ विनीत मिश्रा ने लोहे की सरिया पैर में मारी है जिससे फैक्चर हो जाना मालूम पड़ रहा है, मैंने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। डाक्टरों की पिटाई में शामिल नहीं था चोट लगने के कारण मैं होटल में ही रुक गया था। अवकाश पर होने के कारण इंचार्ज चौकी में मौजूद नहीं थे घटना के समय पीआरडी जवान की ड्यूटी थी जो घटना के समय कहीं चला गया था। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है हमले में पीड़ित युवक व डॉक्टरों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।

(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!