फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मई। नगर के मुहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी जगतपाल शर्मा व उसके बेटे हनी ने अनेकों लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की है। थाना कादरी गेट पुलिस ने गुंजन विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गंगा सहाय की ओर से अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कुलदीप ने कहा है कि प्रार्थी का परिचित हनी शर्मा पुत्र जगतपाल शर्मा निवासी 4/100 नवाब न्यामत ख पश्चिम फर्रुखाबाद थाना कोतवाली अपने पिता जगतपाल शर्मा एवं अपने साथी रवि दुबे निवासी बूरा वाली गली निकट डॉक्टर मिथलेश क्लीनिक के पास नवम्बर 2023 में आया। बताया कि वह विवान एसोसिएटस के नाम फर्म संचालित करता है और इस फर्म के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नीलामी व रिकवरी का कारोबार करता है।
ऋणी से वसूली करना और न देने पर गारन्टी के रूप में मकान शामिल है। प्रार्थी के समक्ष हनी शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि उसके इस कार्य में रूपए लगाने की जरूरत है और आप इस कारोबार में रूपए लगाए तो उसका लाभांश आपस में बांट लेंगे। प्रार्थी ने हनी शर्मा की बातों पर भरोसा करके 36,37,736/- रुपए हनी शर्मा के बैंक खाता में अपने खाते से 28.11.2023 से 19.08.2025 तक ऑनलाइन ट्रांसफर किये थे। इसके अलावा प्रार्थी की पत्नी प्रियंका की ओर से भी हनी शर्मा के उपरोक्त बैंक खाता में 5,60,000/- रुपए अपने खाते से 20.02.2024 से 10.03.2025 तक ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। इसके अतिरिक्त प्रार्थी ने उक्त हनी शर्मा को 25,00,000/- रुपए नकद अपने घरवालों के सामने 05.07.2023 से 03.01.2025 तक अपने घर पर दिये गये थे। इस प्रकार प्रार्थी एवं उसकी पत्नी का ऑनलाइन व नकद कुल 66,97,736/- रुपए उक्त हनी शर्मा के पास उधार पहुंच गया।
काफी समय तक जब उपरोक्त हनी शर्मा द्वारा प्रार्थी को लाभांस की कोई भी धनराशि प्राप्त नहीं करायी गयी। तो प्रार्थी ने उक्त हनी शर्मा से अपने रुपयों का तकादा किया, तो हनी शर्मा ने प्रार्थी व उसकी पत्नी को कुल 25,59,900/-रुपए ऑनलाइन प्रार्थी एवं उसकी पत्नी के उपरोक्त खातों में वापस किया। हनी शर्मा पर प्रार्थी एवं उसकी पत्नी का 41,37,836/- रुपए बकाया रह गया है। उक्त हनी शर्मा अपने पिता जगतपाल शर्मा एवं साथी रवि दुबे के साथ मिलकर विवान एसोसिएटस के नाम से लोगों से धोखाधड़ी कर रुपया हड़पने का काम करते है। हनी शर्मा ने अपने पिता जगतपाल शर्मा एवं साथी रवि दुबे के साथ मिलकर प्रार्थी व उसकी पत्नी का 41,37,836/- रुपए जाल-साजी से हड़प लिया हैं।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त हनी शर्मा व उसके पिता जगतपाल शर्मा ने प्रतिपाल श्रीवास्तव पुत्र रामबाबू निवासी श्याम नगर भोपतपट्टी थाना कादरीगेट का 15,00,000/- रुपए, अमित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी-गुंजन विहार कालोनी का 7,50,000/- रुपए, विनय कुमार सिंह पुत्र राममनोहर सिंह निवासी सुतहट्टी का 9,65,000/- रुपए एवं अमित अवस्थी पुत्र स्व टीए अवस्थी निवासी-नुनहाई का 5,00,000/- रुपए हड़प लिया गया। उपरोक्त हनी शर्मा व उसके पिता जगतपाल शर्मा बहुत ही शातिर व जाल-साज किस्म के व्यक्ति हैं। प्रार्थी द्वारा जब भी उपरोक्त हनी शर्मा से अपने उपरोक्त रुपयों का तकादा किया गया तो हनी शर्मा द्वारा शीघ्र ही प्रार्थी को उसका रूपया वापस किये जाने का झूठा आश्वासन दे दिया जाता था, किन्तु कभी भी हनी शर्मा द्वारा प्रार्थी को उसका रुपया नहीं लौटाया गया।
03.04.2026 को रात्रि समय 9 बजे प्रार्थी अपने साथी प्रतिपाल श्रीवास्तव के साथ हनी शर्मा के घर पर अपने उपरोक्त रुपयों का तकादा करने गया तो. उपरोक्त हनी शर्मा व उसके पिता जगतपाल शर्मा ने प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी गयी एवं प्रार्थी से कहा गया कि तेरे व तेरी पत्नी के 41,37,836/- रुपए मैंने जाल-साजी से लेकर हड़प लिये हैं यदि पुनः रुपए मांगने आया या कोई कानूनी कार्यवाही की तो तो जान से मार डालेंगे।



