अली ने 5 बच्चे पैदा कर घर से निकाला: लव जेहाद का मामला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मई। गुजरात जिला राजकोट थाना मधुवन बिहार निवासी पीड़ित महिला ने आज डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराकर घर भिजवाए जाने की फरियाद की है। हिंदू नेताओं ने महिला की मदद की है। पीड़ित महिला ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मैं होलर/ ढोलर अनुसूचित जाति की हूं। आज से करीब 16 वर्ष पहले गुजरात में ही अली भाई पुत्र नूर हसन निवासी मोहल्ला मनिहारी गढी थाना कोतवाली फर्रुखाबाद ने अपने आपको हिन्दू बताकर नजदीकियां बनाई। लव जेहाद के तहत विवाह कर लिया और मेरा नाम नीलम से बदल कर साहिबा रखकर फर्रुखाबाद ले आया। मेरे पांच बच्चे पैदा हुए जिसमें दो की मृत्यु हो गई तीन बच्चे जीवित है।

उक्त अली बराबर शारीरिक शोषण करता रहा और घर से बाहर निकलने नहीं दिया, मारपीट करता है। मैने कई बार घर से निकलने की कोशिश की लेकिन उतनी बार अली ने काफी मारा पीटा, अली भीख मांगने के लिए दबाव डालता है मना करने बुरी तरह मारपीट करता। मैं मारपीट और गाली गलौज से परेशान हो चुकी है। बीते दिन करीब 10 बजे दिन अली ने मारपीट की और केवल पहने हुए कपडों में धक्के मार कर घर से निकाल दिया। मैने किसी तरह फुटपाथ रहकर रात बिताई है। अब मैं मुस्लिम अली के साथ नहीं रहना चाहती है और अपने मूल गृह गुजरात जाना चाहती है। मैनें कोतवाली फर्रुखाबाद में सूचना दी किन्तु वहां पर कोई बात नहीं सुनी गई। तब मजबूर होकर श्रीमान जी को यह प्रार्थना पत्र दे रही हूं।

error: Content is protected !!