फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 मई। विधायक मेजर सुनील लाल द्विवेदी के कई प्रस्ताव मंजूर हो जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलेगी। सदर विधानसभा क्षेत्र की बिजली के लिये विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 3 प्रस्ताव भेजे थे जिनको मंजूरी मिल गई है। जिनमें 33 केवी की लाइन जो भोलेपुर पावर हाउस से सेन्ट्रल जेल हिन्दुस्तान होटल के पीछे से जाती है। घरों के ऊपर से जाने वाली लाइन हटवाने के लिए विधायक मेजर से फरियाद की गई थी। अब किसी भी घर के ऊपर से लाइन नहीं जायेगी। भोलेपुर पावर हाउस से आईटीआई सड़क के किनारे लगभग 5.4 किमी लाइन खिंचेगी, जिससे जनहानि नहीं होगी।
नये प्लान मे लगभग 6079 केवी फर्रुखाबाद फतेहगढ़ शहर के नये ट्रांसफॉर्मर के प्रस्ताव शासन भेजे थे मंजूरी मिलने पर कुल क्षमता 6079 केवी और मिलेगी। इन ट्रांसफॉर्मरों से गर्मियों में बिजली की समस्या नही रहेगी। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि 25-63 केवीए नेकपुर चौरासी होमगार्ड ऑफिस, पुलिस लाइन
नये लगने वाले
ट्रांसफॉर्मर –
एमडी कोल्ड टी-1, एमडी कोल्ड टी-2, न्यू भोपतपट्टी, बड़ा खेल, सातनपुर कोटा टावर, पल्ला, लोटस हास्पिटल, टीला मसेनी, जेएनवी रोड क्रासिंग, भोलेपुर, भोपतपट्टी, भूसामन्डी, मस्जिद वाली गली नगला नैन, भोलेपुर, बेवर रोड के पास, नरायनपुर राजू के ट्यूबवेल के पास, पुलमंडी शशि प्रिंटिंग प्रेस, भोपतपट्टी में तालाब के पास, सेंट्रल जेल, गुंजन विहार कालोनी, हसन बाग, नोनमगंज, घेरशामू खाँ, सिकत्तरबाग, तलैया फजल इमाम में झूलते जर्जर तारों की केबिल लाइन के लिए सर्वे कराके भेजा था जिसमें नयी एबीसी केबल निम्नलिखित स्थानों के लिए स्वीकृत हो कर आ गई है।
शिवाजी कालोनी, नेकपुर चौरासी, राजा नगला, कुशवाहा गेस्ट हाउस, शिवानी मोटर्स, महाराजा लॉज, कचहरी रोड, अंधेरीबाग, अपर दुर्गा कालोनी, बन्धौआ, पटेल नगर, कुइयां बूट, बाकरगंज, पिन्टू टावर ग्रानगंज, गंगा दरवाजा, उँची मीनार गढी खाँ, भूसा गली बिर्रा बाग, भट्टे वाली गली, नगला नैन, अक्कू वाली गली, सातनपुर बाल्मीकी मोहल्ला, सीएमओ आफिस, जाफरी वाली गली, राकेश सक्सेना गली, ठाकुर चक्की हाथीखाना, पंकज सक्सेना वाली गली, अण्डियाना, बढपुर, ग्रामीण बैंक, मन्नीगंज, तलैया मोहल्ला, जसवंत हाउस, नगला मसेनी, पुलिया वाली गली, श्याम हास्पिटल, बहादुरपुर, कार बाजार, धर्म नगरिया, तिवारी स्कूल, बबलू चक्की नरसिंहपुर, वर्माजी वाली गली, पीडब्लूडी कालोनी, सब्जी मंडी फ़र्रूख़ाबाद, सांई धाम रोड, कटरा डौरु नाथ, छत्ता दलपतराय, सिन्धी कालोनी, मौलवी बदन खाँ मोहल्ला हिम्मत बहादुर।



