फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) अधिवक्ता के घर से लूट के मामले में पकड़ा गया लुटेरा पुलिस हिरासत से भाग गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल लुटेरे कुलवंत को पकड़ लिया है। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि जनपद सीतापुर थाना इमलिया के ग्राम बीबीपुर निवासी कुलवंत पुत्र अवध बिहारी को ग्राम कुइयां गांधी की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे थाने से डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी राजेपुर ले जाया जा रहा था। तभी शातिर कुलवंत सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया।
सिपाही ने लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, कुलवंत की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई। पुलिस को पता चला की भगोड़ा कुलवंत ग्राम कुइयां के खेत में छिपा है, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए आज सुबह करीब 4 बजे घेरा बंदी की। पुलिस को देखकर कुलवंत ने पुलिस वालों पर जानलेवा फायर किए तभी पुलिस ने जवाबी गोली चलाई। पैर में गोली लगने से घायल कुलवंत को पकड़ लिया गया और उपचार के लिए सीएससी राजपुर भेजा गया। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। मालूम हो की बिगड़ रात कुलवंत ने ग्राम कुइयां गांधी निवासी अधिवक्ता राजेश पाठक के घर लूटपाट की थी घटना के दौरान गोली लगने से राजेश पाठक का भतीजा वैभव उर्फ लाल घायल हो गया था।
जबकि भतीजा भानु धारदार हथियार के हमले में घायल हो गया था परिजनों व गांव वालों ने प्रयास करके लुटेरे कुलवंत के साथ उसके साथी उमेश को पकड़ लिया था जिनका पुलिस के हवाले किया गया था। घटना के दौरान पकड़े गए लुटेरों का साथी लूट गए लाखों रुपए बजे बारात लेकर भाग गया था जिसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लुटेरे की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ता के परिजनों ने नाराजगी जहर की है।



