पिटने वाले डॉक्टर ने दोबारा लूट की नामजद लिखाई रिपोर्ट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 मई। पीटने वाले डॉक्टर विनीत मिश्रा ने अब दोबारा लूट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी जीके मिश्रा के पुत्र डा विनीत मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 13 मई को रात्रि लगभग 11.30 की घटना है। मै व मेरे मित्र राजा वत्सल मल्लू ढाबा ठंडी सडक पर खाना खा रहे थे। वहां 4-5 युवक होटल मालिक से खाने के पैसे के लेन देन पर विवाद कर रहे थे। हम लोगो ने उनका बीच बचाव करना चाहा तो हम लोगो को भी बहन की गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर उनमें से एक ने कहा कि मारो साले को, बचने ना पाये।

सभी लोगो ने जान से मारने की नियत घातक हथियारों सरिया, डन्डों से मारा पीटा। जिससे मेरे सर पर गंभीर चोटें आयी है। इसी बीच इन लोगो ने मेरा मोबाईल नम्बर व पर्स जिसमें लगभग 12600 रूपये व गले की सोने की चोट छीन ली। हम लोग जान बचाने के लिये अपनी कार नम्बर UP70EE2216 से चौकी रेलवे रोड गये। तब इन लोगो ने अपने सात आठ बदमाश
साथियों को और बुला लिया। सभी ने मोटर साइकिलों से मेरा पीछा करके चौकी रेलवे रोड पहुंचने इन सभी लोगो ने पुनः मारपीट की। मेरी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त व्यक्ति मुझे व मेरे मित्र को खीचकर किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर जान से मारने की कोशिश करने की योजना बनाने लगे।

जान से मारने की नियत से छह सात फुट गहने नाले में मेरे मित्र चुटैल राजा वत्सल को उल्टा घुसेड़ कर पानी में डुबो दिया। तब तक आस पास के शैलेन्द्र शुक्ला, राबिन मिश्रा आदि लोग आ गये। जाते समय इन लोगो ने धमकी दी कि सालों आज तो दोनो बच गये।श, अगर फिर हम लोगो के बीच में आये तो लाश का भी पता नही चलेगा। इन लोगो की मारपीट से खून से लथपथ हम लोगो के कपडे सन गये थे। घटना के समय इन लोगो के नाम व पते नहीं जानते थे। परन्तु रेलवे रोड पर बिजली की रोशनी में अच्छी तरह पहचान लिया था। अब उनके नामो की जानकारी कर ली है। जिनमें नाम इस प्रकार है अजय कठेरिया, सुआ कठेरिया, शिवांशु गुप्ता, अमित शाक्य एवं अन्य नामालूम व पता नामालूम है।

कल घटना की रिपोर्ट लिखने थाना कोतवाली फर्रुखाबाद गये थे। अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण प्रार्थी की मनो स्थिति ठीक न होने के कारण पूरी घटना उल्लेखित नही कर पाया। डॉ विनीत ने घटना के संबंध में 14 मई को अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने मित्र राजा बत्सल को डॉक्टर दर्शाया था और खाना खाने को लेकर झगड़े की वजह बताई थी। मोबाइल फोन व पर्स के गुम हो जाने का उल्लेख किया था। लेकिन चौथे दिन दर्ज कराई रिपोर्ट में हमलावरों पर रुपये व मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है। डॉक्टर की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं किया जा रहा है। आश्चर्य है कि पुलिस ने एक ही घटना की दूसरी रिपोर्ट दर्ज की है। एनसीआर की जांच तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को सौंपी गई थी जबकि मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक शिव कुमार के द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!