फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज ठंडी सड़क सब स्टेशन पर नारियल फोड़कर एवं पूजन कर नये 5 एमबीए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। नगरीय श्रेत्र के अधिशासी अभियंता ब्रजभान सिंह ने बताया विधायक के प्रयास से बनने वाले जसमई एवं सेंट्रल जेल नये निर्माणाधीन बिजलीघर 30 जून तक चालू कर दिये जायेगे। जसमई बिजली घर की सप्लाई चौक फीडर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों नए बिजली घरों के चालू हो जाने से बिजली की समस्या 100% खत्म हो जाएगी। ठंडी सड़क बिजली घर में 5 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर चालू हो जाने से अब बेहतर ढंग से बिजली की आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि 5 एमबीए के नए ट्रांसफार्मर से मोहल्ला राजीव गांधी नगर, नवाब न्यामत खां, सिंधी कॉलोनी, रेलवे रोड गढी कोहना जटवारा रस्तोगी मोहल्ला मोहल्लों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति होगी।
अधिषासी अभियंता ने बताया की ठंडी सड़क सब स्टेशन के तीन नए फीडर बनाए गए हैं। जिनमें नये को कोल्ड फीडर से मेनरोड देवरामपुर, स्टेशन रोड, शिवनगर कॉलोनी, घेर शाहू खां मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होगी। नये डिग्गीताल फीडर से मोहल्ला तलैया फजल इमाम के मोहल्लेवासियों को आपूर्ति होगी। नए महावीर गंज फीडर से काली देवी, इस्माईलगंज सानी, मदारवाडी महावीरगंज, सुनहरी मस्जिद सिकत्तर बाग एवं नितगंजा मोहल्ले में विद्युत की आपूर्ति होगी। इसी दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नई मशीनों से बनाए गए बिजली घर का निरीक्षण किया।
समाजसेवी कुक्कू चौहान ने नागरिकों को बेहतर ढंग से विद्युत आपूर्ति के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान जूनियर इंजीनियर अजय बाबू, भाजपा नेता आदित्य मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अभय दुबे, मनोज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
