गौ- रक्षार्थ- धर्मयुद्ध यात्रा 4 को जिले में: होगा जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 मई। गौ- रक्षार्थ- धर्मयुद्ध यात्रा का 4 जून को जिले में आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। कानपुर मंडल के गौ रक्षक धर्म युद्ध यात्रा के संयोजक शेष नारायण त्रिवेदी उर्फ पप्पू ने आज दोपहर मीडिया को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी। उन्होंने बताया कि परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्त श्रीविभूषित जगद्‌गुरु श‌ंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती १००८ जी महाराज के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा विगत 3 मई 2026 से चलाई जा रही है। इस यात्रा का प्रमुख उददेश्य गौमाता को राष्ट्रमाता एवं राज्य माता घोषित करने तथा गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने हेतु जनपद में 4 जून को आयेगी।

प्रस्तावित यात्रा जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। विधानसभावार यात्रा को संभालने एवं उसकी व्यवस्था देखने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई है। यात्रा का जिला संयोजक अंकित तिवारी, जिला सह संयोजक डॉ० दीपक द्विवेदी एडवोकेट, विधानसभा भोजपुर संयोजक राजेश मिश्रा, विधानसभा सदर संयोजक रानू शुक्ला, नगर पालिका एवं विधानसभा अमृतपुर संयोजक अनमोल पाण्डेय, विधानसभा कायमगंज संयोजक गौरव मिश्र को बनाया गया है। जिला संयोजक अंकित तिवारी ने बताया कि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा छिबरामऊ से जिले में भोजपुर विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहीं पर शंकराचार्य जी महाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद यात्रा का जहानगंज, बघार तिराहा, बघार, शिवशक्ति मंदिर सेंट्रल जेल चौराहा, सेन्ट्रल जेल जिला जेल, फतेहगढ, भोलेपुर, बढपुर, लालदरवाजा, फर्रुखाबाद नगर, तिकोना चौकी, बीबीगंज मैं स्वागत किया जाएगा। गुरगांव देवी मंदिर में शंकराचार्य भक्तों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोशनाबाद, शमसाबाद, फैजबाग, नवाबगंज में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दुबे कोल्ड स्टोरेज मोहम्मदाबाद में सभा एवं रात्रि विश्राम किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में दीपक द्विवेदी, राजेश मिश्रा, रानू शुक्ला (सभासद) गौरव मिश्र मौजूद रहे।

error: Content is protected !!