एशियन कम्प्यूटर के छात्र सम्मानित: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स शुरू

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 23 मई। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित जोगराज स्ट्रीट स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर आज 25 वें स्थापना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण हुआ। अतिथि अनुराग अग्रवाल, सिमरन सिंधी, निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया। राधिका सोमवंशी ने सभी का स्वागत किया। आकांक्षा ने हिंदी टाइपिंग में, आयुष द्विवेदी ने अंग्रेजी टाइपिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कर्ष मित्तल ने क्विज में, विनायक रस्तोगी ने प्रेजेंटेशन, ओम शुक्ला ने स्पीच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अनुष्का कुशवाहा व प्रिन्स ने सुमधुर गीत गाकर माहौल को संगीत मय किया।

इस अवसर पर निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि संस्थान द्वारा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कोर्स संचालित हैं। सभी युवाओं को तकनीकि से जुड़ना चाहिए। तकनीकी के बिना आज कोई भी कार्य आसान नहीं है। इंस्टीट्यूट द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है जो आज के समय में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। अनुराग अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज संस्थान ने अपने 24 वर्ष पूर्ण किये है। इसके लिए सभी ने संघर्ष करके इस संस्था को यहाँ तक पहुँचाया है। आज एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट शहर का प्रमुख संस्थान है। सभी छात्र मेहनत व लगन से आगे बढ़े एवं अपना व परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का सुन्दर व सुव्यवस्थित संचालन फाल्गुनी भैरवानी ने किया। सुपर्णा मिश्रा व शैलेन्द्र मिश्रा ने व्यवस्था में सहयोग किया।

error: Content is protected !!