हादसे में 2 महिलाओं की मौत से मातम: कई घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 मई। हादसे में वृद्ध देवकी व महिला सुधा की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। थाना मेरापुर के ग्राम पिलखना निवासी श्यामवीर सक्सेना की 65 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवकी एवं संकिसा निवासी दिनेश कठेरिया की 45 वर्षीय पत्नी श्रीमती सुधा परिजनों के साथ ई- रिक्शा के द्वारा कायमगंज से घर जा रहे थे। ई रिक्शा को कोतवाली कायमगंज के ग्राम पितौरा निवासी हसन चला रहा था। जब ई रिक्शा सायं ग्राम अला दाददपुर के सामने से गुजर रहा था तभी सामने तेजी से आये बोलेरो चालक रिक्शा में टक्कर मार दी।

हादसे में देवकी व सुधा की मौत हो गई, जबकि ई रिक्शा चालक हसन के अलावा सुधा की 20 वर्षाय पुत्री लवली, देवकी की 10 वर्षीय नातिन अंशिका ग्राम अटरिया वाकरपुर निवासी 27 वर्षीय रजत गंगवार घायल हो गए। गंभीर घायल अंशिका रजत एवं हसन का सीएससी कायमगंज में उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने महिलाओं के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!