फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 मई। जनपद के 7 इंस्पेक्टरों के गैर जनपदों के लिए तबादले किए गए हैं। निरीक्षक राम अवतार व निरीक्षक सुरजीत सिंह का जनपद कन्नौज, निरीक्षक संजय कुमार राय निरीक्षक राजेश कुमार एवं निरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी का जनपद औरैया के लिए तबादला किया गया। जबकि निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव को जनपद कानपुर देहात एवं निरीक्षक ओमप्रकाश पांडे को जनपद इटावा भेजा गया है। चर्चा है कि जिले के चर्चित इंस्पेक्टर का अभी तक तबादला नहीं हुआ है
जनपद में तैनाती
1= संजय कुमार राय अपराध निरीक्षक थाना नवाबगंज
2= इंद्रजीत सिंह अपराध निरीक्षक थाना अमृतपुर
3= सुरजीत सिंह अपराध निरीक्षक थाना कमालगंज
4= राम अवतार अपराध शाखा फतेहगढ़
5= ओम प्रकाश पाण्डेय जांच प्रकोष्ठ फतेहगढ़
6= अरुण कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन फतेहगढ़
7= राजेश कुमार पुलिस लाइन फतेहगढ़
(ए कुरैशी की रिपोर्ट)
