मंत्री कैलाश राजपूत ने किया अरूनिका फूड्स एण्ड ड्रिक्स फैक्ट्री का उद्घाटन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 मई। सूबे के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने आज शिला पट का अनावरण व बटन दबाकर अरूनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेज पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर एण्ड कार्बोनेटिड सॉफ्ट ड्रिक्स फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूदेव राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, राहुल राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। संकिसा टाउन एरिया अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत ने आगंतुकों का स्वागत कर मंत्री एवं भाजपा नेताओं को फैक्ट्री की मशीनों के बारे में जानकारी दी।

फैक्ट्री के एमडी जितेंद्र राठौर ने बताया की फैक्ट्री को लगाने में करीब 9 करोड़ की लागत आई है। जिसमें चार करोड़ की मशीन है उन्होंने बताया की ऑटोमेटिक प्लांट से 1 मिनट में 160 एम एल से 2 लीटर की 150 बोतले तैयार होती है। फैक्ट्री से पेयजल के अलावा कोल्ड ड्रिंक भी बनाए जा रहे हैं। फैक्ट्री में कर्मचारियों की संख्या करीब दो दर्जन है।अरूनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेज पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर एण्ड कार्बोनेटिड सॉफ्ट ड्रिक्स फैक्ट्री नगला कलार बरना खुर्द जीएस ग्रुप मेडिकल कॉलेज के सामने लगाई गई है। सांसद मुकेश राजपूत ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए शुद्ध पानी पीना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि कम जल उपयोग वाली फसलें लगानी चाहिए।

तापमान बढ़ने पर एसी भी काम करना बंद कर देते हैं हम लोगों को पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। किसी दिन हम लोग हवा से भी पानी बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे। राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने बताया के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के 89.23 लाख पोस्टपेड मीटरों को रीडिंग वाले मीटर में बदल दिया गया है अब उपभोक्ताओं को 1 से 10 तारीख तक बिल मिलेंगे। खराब बिल ठीक किए जाएंगे दिक्कत आने पर कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराये। संचालक ने सभी लोगों से अपील की कि वह अपने यहां शादी विवाह आदि कार्यक्रमों में अरुनिका कंपनी का पेयजल एवं कोल्ड ड्रिंक इस्तेमाल करें।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी अरूनिका कंपनी के उत्पादों का प्रयोग करने की सलाह देते हुए राहुल राजपूत का सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल, भाजपा नेता विजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, किसान नेता अरविंद राजपूत, सभासद विश्वनाथ राजपूत, डॉ प्रभु दयाल, राम नरेश गौतम, कुलदीप कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!