किसानों की गंभीर समस्या को लेकर बैठक 26 को: उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 मई। दिग्गज नेताओं ने किसानों की गंभीर समस्या के लिए 26 मई को आवश्यक बैठक बुलाई है। किसानों के दिग्गज नेता अशोक कटियार एडवोकेट ने बताया है कि फर्रुखाबाद औद्योगिक गलियारा योजना में 45 हजार हैक्टेयर भूमि किसानों की अधिग्रहण की जायेगी। इसके साथ फ़र्रूख़ाबाद विकास प्राधिकरण व महानगर योजना में हजारों हैक्टेयर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसी गंभीर समस्या को लेकर कल 26 मई को सुबह 9 बजे अमिलैया आशानंद में बैठक होगी। जिसमें मुख्य अतिथि होंगे किसान नेता अजय अनमोल। अन्नदाता किसान आलू समस्या से पहले से ही जूझ रहें हैं ऊपर से यह नयी आफत, किसानों का मान घटने नहीं दिया जाएगा। श्री कटियार ने सभी महानुभावों को 26 मई को सुबह नौ बजे अमिलैया आशानंद में सादर आमंत्रित किया हैं।

मालूम हो कि तहसील सदर के ग्राम

1. निसाई-तेरा 726.5 हे0,

2.सकवाई-गोसरपुर-7220,

3. सितवनपुर पिसू-नगलाछब्ब-बराकेशव-सितवनपुर पिधू-680 हे0

4.सिरौली-जाजसपुर-बोवा-जाजपुर बंजारा-लगभग 1500 हे० भू-प्रस्ताव तथा तहसील कायमगंज के ग्राम असगरपुर, शाहपुर दातु, बछलईया, कैयरखेड़ा, नगला नान, बैरमपुर, इस्माईलपुर, चिसरा, सादिकपुर, रोसनाबाद, भटपुरा, कासिमपुर सानी, अमलईया आशानन्द, दुगरी, मिल्क सुल्तान तथा कुलआपुर सानी लगभग 1072.12 हे० कुल लगभग 4413.748 हे0 भूमि चिन्हित कर यूपीडा को मय मानचित्र भेजी गयी है।

मालूम हो कि वर्ष 1990 के दौरान महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की किसान यूनियन का एकमात्र जिले में जबरदस्त संगठन था। वरिष्ठ नेता अजय अनमोल के आवाहन पर हजारों किसान एक इशारे पर एकत्र हो जाते थे। उसी दौरान महेंद्र सिंह टिकैत सेंट्रल जेल में बंद रहे थे। अशोक कटियार व अरविंद राजपूत किसान यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। अब जिले में करीब एक दर्जन किसानों के संगठन है इन संगठनों के नाम याद करने में दिक्कत होती है। आप किसान नेता आलीशान चार पहिया वाहनों में चलते हैं, बिना खेती के कार्य करने वाले प्रभावशाली लोग किसान नेता बन रहे हैं। जो किसानों के वास्तविक हित के बजाय निजी स्वार्थ के मामले उठाते हैं।

error: Content is protected !!