शिक्षक को धमकाने वाले डॉक्टर पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 मई। शिक्षक गजेंद्र सिंह ने जान से मारने की धमकी देने वाले डॉक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मोहल्ला कृष्णा नगर कुइयांबूट निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र जगरूप सिंह की ओर से सुरेन्द्र सिंह शाक्य पुत्र प्यारे लाल निवासी प्रतीक्षा हस्पिटल जसमई बाईपास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में शिक्षक गजेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रार्थी के मकान के पास विपक्षी का अवैध रूप से संचालित प्रतीक्षा हस्पिटल एवं प्रतीक्षा गेस्ट हाउस है। प्रार्थी रस्तोगी इण्टर कालेज में अध्यापक, है तथा उसके छोटे-छोटे बच्चे है जो शिक्षारत हैं। मोहल्ले में मात्र 13 फिट की गली है जिसमें विपक्षी के गेस्ट हाउस के वाहन खड़े होनें से अक्सर रास्ता अवरोध हो जाता है।

गेस्ट हाउस में लाउडस्पीकर एवं बैंड-बाजों तथा गोला बारूदों की आवाजों से पूरा मोहल्ला ध्वनि प्रदूषण से ग्रसित हो जाता है। प्रार्थी व उसके बच्चे रात-रात भर सो नहीं पाते हैं। बाराती एवं मजदूर व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज एवं लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं तथा शराब की खाली बोतलें सड़क एवं मकानों पर फेंकते हैं बचा हुआ सड़ा खाना नालियों में बहाते हैं जिससे बीमारी होनें की सम्भावना बनी रहती है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी ने 8.12.2023 को उच्च अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को भी जनसुनवाई में भी प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके उपरान्त विपक्षी ने 14.12.2023 को लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। परन्तु इसके पश्चात् भी विपक्षी ने उपरोक्त अविधिक कार्यों की पुर्नरावृत्ति कर दी।

28.04.2024 को समय करीब 5 बजे विपक्षी को मोहल्ले वालों ने समझानें हेतु बुलाया तो वह भद्दी-भद्दी गालियां देकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट पर उतारू हो गया। जब प्रार्थी ने मना किया तो उसने प्रार्थी को माँ-बहन की भ‌द्दी-भ‌द्दी गालियाँ दी तथा मारनें की नियत से दौड़ पड़ा। मोहल्ले वालों द्वारा ललकारने पर वह प्रार्थी व उसके बच्चों को जान से मार डालनें की धमकी देकर व अपनी बनियान फाड़कर यह कहकर भाग गया कि चुनाव के बाद मैं तुम्हें किसी गम्भीर अपराध में फंसा दूंगा अथवा जान से मार डालूंगा। प्रार्थी इस घटना की रिपोर्ट थाना मऊदरवाजा में लिखवानें गया परन्तु रिपोर्ट नहीं लिखी गई। डॉ सुरेंद्र शाक्य ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की गजेंद्र सिंह आदि ने हमला करके मुझे घायल कर दिया था इसके संबंध में मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसी रंजिश में झूठा मुकदमा दिखाया गया है।

error: Content is protected !!