फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 मई। सांसद मुकेश राजपूत एवं राहुल राजपूत की अरूनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेज पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर एण्ड कार्बोनेटिड सॉफ्ट ड्रिक्स फैक्ट्री का उद्घाटन कल 25 में को होगा। फैक्ट्री की स्थापना नगला कलार बरना खुर्द जीएस ग्रुप मेडिकल कॉलेज बघार के सामने की गई है। 25 मई की दोपहर
मुख्य अतिथि कैलाश राजपूत राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग व विशिष्ट अतिथि साहब सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय राजपूत कल्यान महासभा के कर कमलों से CANYON अरूनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेज, पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर एण्ड कार्बोनेटिड सॉफ्ट ड्रिक्स फैक्ट्री का उद्घाटन होगा।्
फैक्ट्री में AJMERI JEERA Lemon Cola लांच होगा। अनुपम राजपूत चैयरमैन संकिसा टाउन एरिया, राहुल राजपूत प्रतिनिधि चैयरमैन, व मुकेश राजपूत सांसद आगंतुकों का स्वागत करेंगे। मोहम्मदाबाद, खिमसेपुर, संकिसा, मेरापुर, कमालगंज, जहानगंज, शमसाबाद, नबावगंज कायमगंज, कंपिल, रुदायन, राजेपुर, अमृतपुर सहित अन्य जनपदों में भी एजेन्सी के लिए संपर्क करने को कहा गया है।
