फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 मई। एक्सप्रेस-वे के लिए काम चलाऊ बैनामें हो जाने पर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जा रही है। संबंधित किसानों ने बरगलाने वाले किसान नेताओं को नजर अंदाज किया है। एसडीएम सदर ने आज रात मीडिया को अवगत कराया है कि जनपद में प्रचलित फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियाजना हेतु यूपीडा के पक्ष में 31.05.2026 तक प्रस्तावित भूमि के बैनामे कृषकों की सहमति से कराये जाने है। कृषकों की सुविधानुसार बैनामा पंजीकरण हेतु 3 सेन्टर कमशः तहसील सदर, नगर पंचायत कार्यालय खिमसेपुर एवं पंचायत घर सिरोली में बनाये गये है।
तहसील सदर के परियोजाना से आच्छादित ग्राम आमिलपुर, आवाजपुर, बरौन, गंगौली व कटरी कंचनपुर में लगभग 80 प्रतिशत से अधिक भूमि एवं ग्राम कटरी भीमपुर में 100 प्रतिशत भूमि के बैनामे कृषकों द्वारा आपसी सहमति के साथ उत्साहपूर्वक सम्पादित किये जा चुके है। जनपद फर्रुखाबाद में परियोजना में आच्छादित कुल भूमि का लगभग 55 प्रतिशत बैनामा सहमति के आधार निष्पादित किये जा चुके है और लगभग 25 प्रतिशत किसानों द्वारा सहमति एवं कागजात उपलब्ध करा दिये गये है। इस प्रकार परियोजना में लगभग 80 प्रतिशत की प्रगति की जा चुकी है। अवशेष कृषक यदि सहमति के आधार पर विक्रय पत्र निष्पादित करा सकते है।
उन्होंने बताया कि अब तक कतिपय किसानों द्वारा सर्किल रेट का 4 गुना (ग्रामीण क्षेत्र में) एवं 2 गुना (नगरीय क्षेत्र में) के आधार पर बैनामा निष्पादित किये जाने हेतु सहमति नही दी गयी है। अतः ऐसी दशा में ऐसी जमीनों के लिये भूमि अर्जन पुर्नवास एवं पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारिदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अधिग्रहण की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। जिससे परियोजना का कार्य ससमय पूर्ण कराया जा सके।
