फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 31 मई। राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर नगर में धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सेना के नेतृत्व में अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभा यात्रा आज दोपहर नगर के गुड़गांव देवी मंदिर से शुरू हुई। शोभा यात्रा में समस्त पाल बघेल धनगर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समाज के सैकड़ों लोग पैदल व बाइकों से शोभा में शामिल हुए। यात्रा का नगर के अनेकों स्थानों पर समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने छतों से फूल बरसाकर स्वागत किया। चौक बाजार में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के पुत्र लिंजीगंज तिराहे पर सुरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू भैया आदि ने स्वागत किया। लाल दरवाजा तिराहे पर शोभा यात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में शैलेंद्र सिंह राठौर, रूपेश गुप्ता विमल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार, प्रभात अवस्थी भईयन मिश्रा, प्रदीप राठौर, कार्यक्रम के आयोजक जयदेव पाल, सुदेश पाल, पंकज पाल, राहुल पाल, दिनेश पाल, अवधेश पाल, दीपेंद्र पाल, पवन पाल, अवनीश पाल, अरविंद पाल, राजेंद्र पाल, श्रीकृष्ण पाल, उदयभान पाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
