विजय कटियार ने फिर किसानों को किया गुमराह: बैनामा वापस करने को कहा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)29 मई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने किसानों को फिर गुमराह किया है कि एक्सप्रेस-वे के लिए बैनामे न करें बल्कि किए गए जमीन के बैनामों को वापस लेने की मांग करे। पेट्रोल पंप की तहसीलदार द्वारा द्वारा पैमाइश किए जाने की खबर से आम लोगों को पता चला की विजय कटियार क्यों एक्सप्रेस वे के निर्माण का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। श्री कटियार ने आवारा पशुओं से किसानो की फसल चौपट होने के मामले में संघर्ष नहीं किया, जिससे जिले के सभी किसान पीड़ित है। भाकियू की जारी प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया को अवगत कराया गया कि आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन द्वारा एसडीम अमृतपुर का घेराव किया गया।

क्योंकि कल एसडीम अमृतपुर राजेन्द्रनाथ कटियार पेट्रोल पम्प को नापने पहुंचे थे जबकि भाकियू के जिलाध्यक्ष से वार्ता हुई थी। उन्होंने बताया था कि मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है हम इस समय उनके लिए ब्लड की व्यवस्था कर रहे है। हमारी बिना मर्जी के की भी मेरी जमीन नहीं नाप सकता है। जिसके बाद एसडीम अमृतपुर द्वारा किसान की पेट्रोल पम्प पर लेखपाल सहित थाने की पुलिस लेकर स्वयं पहुंचकर पेट्रोल पम्प की नाप करनी शुरू कर दी। जिसके बाद अमृतपुर तहसील अध्यक्ष सोनू सोमवंशी ने उसका विरोध किया, जिसके बाद एसडीम अमृतपुर वहां से चले गए। जिसके बाद जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने एसडीम अमृतपुर का घेराव करने का आवाहन किया और जिला प्रशासन को चेताया।

जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसान को लिंक एक्सप्रेस-वे के नाम पर ठगा जा रहा है क्योंकि इस लिंक एक्सप्रेस-वे में जमीनें तो ली जा रही है लेकिन 2013 भूमिअधिग्रहण बिल के किसी भी कानून का पालन नहीं हो रहा है। न तो किसानों को कोई नोटिस न ही वाणिज्य में बैनामा न ही रोड में बैनामा किया जा रहा है और न ही किसानों को मानसिक क्षतिपूर्ति का कालम भरा जा रहा है। किसानों को गुमराह करके सहमति पत्र भरवाकर उसको दिखाया भी नहीं जा रहा है कटियार ने उन किसानों से भी अपील की जो किसान बैनामा कर चुके है उन्होंने कहा कि वह सभी किसान एक पत्र जिला अधिकारी महोदया को भेजे और उसमें लिखे की हमें मानसिक क्षतिपूर्ति चाहिए नहीं तो हमारा बैनामा वापस किया जाए।

उन्होंने कहा कि आपका जो बैनामा किया गया वह फर्जी तरीके से कराया गया। उन्होंने कहा कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेस-वे में जो बड़े बड़े कट बना रहा है वह पूर्व की भाँति रोड के समानांतर ही बनाए जाए। आगे बोले कि एसडीम अमृतपुर ये भूल गए कि ये बाबा टिकैत का संगठन है हम डरने वालों में से नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की आज से लिंक एक्सप्रेस-वे के बैनामे करने न जाए। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सुशील दीक्षित ने की और संचालन गोपी शाक्य ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य , कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी,कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी,अशोक यादव, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,संजीव यादव, अजयपाल यादव,जिला सचिव पुजारी कटियार, बिजनेश यादव,सुग्रीव पाल गुड्डू यादव,दिनेश सिंह,मुकेश शर्मा,रामप्रकाश पाल,सोनू सोमवंशी,टिंकू यादव, सतीश कठेरिया,अंकेश गंगवार,प्रदीप यादव,शिवराम शाक्य,अजीत सोमवंशी, रामनरेश यादव, सहित बड़ी संख्या में किसानों ने घेराव किया |

error: Content is protected !!