फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 31 मई। नहाते समय महिला का वीडियो बनाकर धमकाने वाले होमगार्ड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना कादरीगेट मोहल्ला श्याम नगर भोपतपट्टी आलू मंडी रोड निवासिनी पीड़ित महिला ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम डूंगरपुर निवासी होमगार्ड भूपेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। होमगार्ड भूपेंद्र सिंह पीड़ित महिला के पड़ोसी संतोष कुमार का साडू है। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहां है लगभग 5 माह पूर्व से भूपेंद्र सिंह राह चलते गंदी व अश्लील हरकतें करता है। मेरे मना करने पर उसने मेरे पुत्रों को गलत व झूठे मुकदमों में फंसा कर भविष्य बर्बाद करने तथा प्रार्थिनी के मुंह में पेशाब करने की धमकी दी है।
उसने घर में नहाते समय मेरी गलत वीडियो बनाई है, जिसको सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता है। उक्त घटना के संबंध में मैंने व परिवारीजनों ने संतोष कुमार को समझाया तो संतोष ने कहा है कि वह बहुत दबंग है उससे हम कुछ नहीं कर सकते। जिससे मैं व मेरा परिवार भयभीत है उक्त घटना का साक्ष्य उपलब्ध है।
