ट्रेन की चपेट से वृद्ध की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 1 जून। कमालगंज थाना क्षेत्र में वृद्ध राज बहादुर कठेरिया की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 60 वर्षीय राज बहादुर ग्राम भूलनपुर निवासी थे वह बीते दिन बेटी के यहां गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने ग्राम कैलाशपुरी पाल का नगला निवासी इंद्र बहादुर पाल की खोखा परचून की दुकान पर मोबाइल व खरबूजे रखें और यह कहकर चले गए कि कमालगंज जा रहे हैं। राजबहादुर का शव आज सुबह मेडिकल कॉलेज भोजपुर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा गया। रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर गांव वालों ने राज बहादुर को पहिचाना और परिजनों को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर राज बहादुर का बेटा सुनील आदि परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि नशा करने के आदी राज बहादुर चंडीगढ़ में नौकरी करते थे वह बीते दिनों घर आए थे। राजबहादुर के सिर में घाव देखा गया अनुमान लगाया गया कि उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई की।

error: Content is protected !!