फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 जून। बडे भाई द्वारा डांटे जाने से गुस्साए युवक ने नशा करने के बाद भाभी पर गडासे से जानलेवा हमला कर दिया। कायमगंज कोतवाली के ग्राम प्रेमनगर निवासी गेंदालाल कोरी की पत्नी कल्पना अपने बच्चे रितेश, व रितु के साथ घर पर रहती है उसका पति नोयडा मे सिलाई का काम करता है आज कल्पना घर पर मशीन चलाकर गाँव की मोहिनी का सूट सिल रही थी। इसी दौरान घर पर मौजूद देवर चरन सिह ने भाभी से मशीन बन्द करने को कहा। मशीन बंद न होने पर चरन सिंह गाली गलौज करने लगा। गुस्साई कल्पना ने पति को फोन मिलाकर देवर की शिकायत की।
गुस्साए गेदालाल ने फोन पर छोटे भाई चरन को कडी फटकार लगाई। चरन सिंह नाराज होकर घर से वाहर चला गया और शराब पीकर घर लौटा। घर जाते ही उसने घर मे रखे गडासे से कल्पना के सिर और शरीर पर कई वार प्राण घातक हमले किए। चीख कल्पना की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे उन्होंने कल्पना को लहुलुहान देखा। चरन काफी देर तक हाथ में गडासा लेकर आस पास घूमता रहा। पड़ोसियों की मदद से प्रधान प्रतिनिधि शिवम यादव ने गम्भीर घायल मे कल्पना को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस वल के साथ घटना स्थल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर जाँच पड़ताल की। चिकित्सक डॉ जितेन्द्र बहादुर ने हालत गम्भीर होने पर कल्पना को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
