रवानगी होने पर खाली होगी 6 चौकियां: 2 थाना, एसओजी सहित 8 पुलिस चौकियां रिक्त

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) गैर जनपद रवानगी की होते ही जिले की आधा दर्जन पुलिस चौकियां खाली हो जाएंगी। जिनमें में पांचाल घाट, बीबीगंज, आईटीआई, खुदागंज, राजपूताना एवं अचरा पुलिस चौकी शामिल है।जब कि बीते दिनों से थाना अमृतपुर,कोतवाली फतेहगढ़,एसओजी प्रभारी,चौकी पल्ला,चौकी घुमना,चौकी सरह,चौकी मंडी कोतवाली कायमगंज एवं चौकी संकिसा इंचार्ज का पद खाली चल रहा है।

जिले के दो दर्जन उप निरीक्षकों का गैर जनपदों में तबादला हुआ है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले के 24 उप निरीक्षकों की गैर जनपदों में रवानगी के लिए 3 जून की तिथि की थी। पुलिस लाइन से उप निरीक्षकों की गैर जनपदों के लिए रवानगी की शुरू कर दी गई है। तबादला होने वाले उप निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं।

नीतू यादव, रक्षा सिंह, सुबोध कुमार, श्याम बाबू, अच्छे लाल, चमन सिंह, विशेष कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार, मोहित मिश्रा, उदय सिंह, जितेन्द्र कुमार, नितिन कुमार, आशु कुमार, जगभान सिंह, राहुल कुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, रमाशंकर, विद्यासागर तिवारी, आनन्द शर्मा एवं रामबाबू मुहम्मद शहिद उप निरीक्षक। अनेकों उप निरीक्षकों ने खाली होने वाली महत्वपूर्ण चौकियों पर पोस्टिंग कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एसपीके पीआरओ ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि कुछ उपनिरीक्षकों की रवानगी की कर दी गई है। बाहर से उप निरीक्षकों के आ जाने पर अन्य सभी की भी रवानगी की कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!