हादसे में अधेड़ की मौत: पत्नी सहित तीन घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 जून। हादसे में अधेड़ रईसउद्दीन की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 50 वर्षीय रईसउद्दीन पत्नी नसरीन के साथ टेंपो में सवार होकर कमालगंज जा रहे थे। दोपहर बाद टेंपो रजीपुर एचएम कोल्ड स्टोरेज के निकट से गुजर रहा था। उस समय डीसीएस नंबर यूपी 40 बीटी/ 6261 के चालक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में रईस उद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रईस उद्दीन की पत्नी नसरीन, किदवई नगर निवासी दिलशाद की पत्नी गुड्डन तथा जनपद कन्नौज के कस्बा गुरसहायगंज निवासी 50 वर्षीय अफसर घायल हो गए।

थाना पुलिस ने मृतक एवं घायलों को सीएचसी कमालगंज भिजवाया। सीएससी में प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना होते ही ड्राइवर एवं हेल्पर डीसीएम को छोड़कर भाग गए डीसीएम में तरबूज भरे हैं। पुलिस ने रईसुद्दीन के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।

error: Content is protected !!