फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 जून। शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुकेश्वरानंद सरस्वती ने आज यहां कहा है गाय धर्म की माता है। उन्होंने गाय को राष्ट्र माता न घोषित किए जाने पर योगी सरकार पर कटाक्ष किया। परमराध्य परमधर्मधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर अनंत श्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुकेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज समर्थकों के साथ करीब एक बजे नगर के पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में प्रवेश करने पर समर्थकों ने शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुकेश्वरानंद का संख, डमरू, ढोलक बजाकर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शंकराचार्य ने मंदिर में नंदी महाराज की परिऐ करने के बाद भोले बाबा के दर्शन कर सत्संग भवन पहुंचे। 
डॉक्टर निष्ठा दीक्षित जगदंबा ने शंकराचार्य के गौ संरक्षण धार्म युद्ध यात्रा की जानकारी देते हुए बताया की धर्म युद्ध यात्रा 31 मई से शुरू हुई है जो 24 जुलाई को लखनऊ के काशीराम उपवन में समाप्त होगी। 81 दिनों की यात्रा के दौरान 400 विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों को काशीराम उपवन आने की अपील करते हुए कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने में सहयोग करें। शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुकेश्वरानंद ने भजन गाने के गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हम बाबा भोले के दरबार में आए हैं यहां बाबा भोले की स्थापना पांडवों ने की थी जिसको पांडेश्वर नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि पांडव धर्म के प्रति समर्पित थे बाबा भोलेनाथ ने नंदी की सवारी की, नंदी को गौ माता ने पैदा किया है इसलिए गाय माता धर्म की माता है भगवान भोले शंकर भी साथ में है। शंकराचार्य ने आवाहन किया किसी भी कीमत पर गाय का वध नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेरी मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गाय को राष्ट्र माता घोषित कर दिया है मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि योगी सरकार ने अभी तक गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया है। उन्होंने गाय को पशु कहे जाने पर आपत्ति की। इस दौरान यात्रा के जिला संयोजक अंकित तिवारी, जिला सहसंयोजक डॉक्टर दीपक द्विवेदी एडवोकेट, विधानसभा भोजपुर संयोजक राजेश मिश्रा, शिवम गुप्ता, सनी गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, दीपक राठौर, अंकुर गुप्ता आदि समर्थक मौजूद रहे।

जगत गुरु शंकराचार्य का चौक बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजू गौतम, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, व्यापार मंडल कर सलाहकार अधिवक्ता संजय रस्तोगी आदि सहित अनेको व्यापारी उपस्थित रहे।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)
