योगी का फरमान बेअसर: सपा माफिया ने बूचड़खाने व कब्रिस्तान पर किया कब्जा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जून। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माफियाओं को समाप्त करने के चेतावनी का नगर फर्रुखाबाद के सपा माफिया पर कोई असर नहीं पड़ा है। मुख्यमंत्री योगी के द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश के बावजूद सपा माफिया ने बूचड़खाने, कब्रिस्तान एवं निजी जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला फुलखाम गुदडी निवासी तालिब, समीम, सलमान, रियाज एवं राजा ने 18 मई को लखनऊ में जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र देकर बूचड़खाने एवं कब्रिस्तान की भूमि को मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि नगर फर्रुखाबाद के मोहल्ला बाग रुस्तम स्थित बूचड़खाना, कब्रिस्तान एवं निजी जमीन पर सपा के भू माफिया सभासद नौशाद अहमद मंसूरी, उनके बेटे शैज अहमद व उनके समर्थक मोहम्मद शाहिद कुरैशी, गुलफाम, इमरान कुरैशी आदि ने जबरन बूचड़खाना, कब्रिस्तान एवं निजी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कब्जे का विरोध किए जाने पर दबंग लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वार्ड नंबर 23 बिस्मिल नगर के दबंग सभासद नौशाद अहमद ने नगर पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान तत्कालीन अध्यक्ष पर गोली चलाई थी। चुनाव के दौरान बूथ पर तमंचा लेकर नगर विधायक के भतीजे को दौड़ाया था।

विद्युत विभाग के जेई को घर में बंद कर पिटाई की थी। इस मामले में नौशाद जेल गया था। बताया गया कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने पर एसडीएम सदर ने बूचड़खाने को बंद करने के लिए सील कर दिया था। दबंग सभासद नौशाद ने सील व फाटक तोड़कर नया गेट लगाया है और करीब ढाई सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले बूचड़खाने पर कब्जा कर सबमर्सिबल की बोरिंग भी कराई है। बताया गया की कब्रिस्तान में अवैध रूप से बनाई गई दुकान में बिना लाइसेंस गोश्त की दुकान खोली गई। कथित बूचड़खाने में चोरी-छिपे जानवर भी काटे जा रहे हैं।

कब्रिस्तान की करीब 100 वर्ग फुट जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से दुकान बनाई गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्या धिकारी एनकेएस चौहान ने 29 मई को पुलिस अधीक्षक को जांच अधिकारी बनाया। शिकायती पत्र की 13 जून तक जांच करने लिए तिथि निश्चित की गई। उक्त घटना के संबंध में आइजीआरएस पर शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने 20 मई को शिकायत की जांच एसडीएम सदर को सौंपी जिसमें 19 जून तक जांच करने की तिथि निश्चित की गई। जिस समय अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी उस समय अबैध निर्माण शुरू किया गया था यदि तुरंत ही निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रवाई की गई होती तो अवैध निर्माण नहीं हो पता।

बीते दिन तिकोना चौकी में इंचार्ज संजीव कुमार ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण की जांच पड़ताल की। कब्रिस्तान के पड़ोस में रहने वालों से भी पूछताछ की फिरोज खान ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अब्दुल रहमान की कब्र पर भी कब्जा कर लिया गया है। इसमें सलमान, अमन तिवारी, तारिक, उस्मान, शान, बज्जू, जहीर आदि ने पुलिस को बताया कि कब्रिस्तान पर जबरन कब्जा किया गया है।चौकी इंचार्ज जांच के नाम पर यह कहकर खानापूर्ति कर चले गए कि दूसरी पार्टी को बुलाएंगे तब तुम लोगों को भी आना पड़ेगा। शीघ्र कार्रवाई होने की उम्मीद से मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की गई थी। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद कोई भी करवाई न होने से पीड़ितों को मुख्यमंत्री के वादे पर विश्वास नहीं हो रहा है कि वह जो बात कहते हैं उनकी सरकार करके दिखाती है। ऐसे मामलों में राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग की टीम मिलकर ही सही कार्रवाई कर सकती है।

error: Content is protected !!