ट्रेन से गिरकर युवक की मौत: साथियों पर बोगी से गिराने का आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जून। युवक विजय उर्फ विमल कश्यप की ट्रेन से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर उसके दोस्तों पर बोगी से धक्का देने का आरोप लगाया गया है। अस्पताल के रिकॉर्ड में मृत युवक की जगह उसके दोस्त का नाम दर्ज किया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर ऊंचा निवासी श्याम कश्यप का 32 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ विमल को मोहल्ले के दोस्त शीलू उर्फ विक्रम एवं आशू पंडित आइसक्रीम बेचने के लिए बीती रात ट्रेन से कासगंज ले जा रहे थे। विजय का शव आज सुबह कोतवाली कायमगंज के ग्राम होतेपुर के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला उसके सिर में चोट थी। कोतवाली के सिपाही छोटेलाल राजपूत ने विजय को सीएचसी कायमगंज ले गया।

विजय के पास एक झोला मिला था अस्पताल के कर्मचारियों ने झोले की तलाशी ली तो उसमें शीलू चौहान उर्फ विक्रम के कागजात मिले। इसी आधार पर मृतक के रूप में विक्रम का नाम दर्ज किया गया इसी झोले में विक्रम का मोबाइल फोन था। विजय की मां रेखा ने आज सुबह बेटे से बात करने के लिए विक्रम के मोबाइल को मिलाया। तो उन्हें बताया गया कि विक्रम की मौत हो चुकी है अनहोनी की आशंका में रेखा ने मृतक का फोटो मोबाइल पर डालने को कहा तब उसे पता चला की बेटे विजय की मौत हुई है। रेखा विजय की पत्नी रानी आदि परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। रानी ने मीडिया को बताया कि मैंने रात में विजय से बात करने के लिए विक्रम को फोन लगाया था।

तो विक्रम ने बताया कि साथियों ने उसे ट्रेन में छोड़ दिया है इसी दौरान विक्रम ने रानी को गालियां दी। तब रेखा ने आसू को फोन लगाकर विजय से बात कराने को कहा तो आसू बोला कि जब हम जिंदा हैं तो तुम्हारा बेटा भी जिंदा होगा टेंशन मत करो। पीड़ित रेखा ने आरोप लगाया की विक्रम एवं आसू ने ट्रेन से धक्का देकर बेटे विजय को मार डाला है। विजय के मरने के गम में सास बहू बुरी तरह बिलखती रही। पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!