फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जून। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज के द्वारा विद्युत आपूर्ति चालू नहीं होने देने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति कई घंटों से ठप है। ठेकेदार अभिषेक मिश्रा ने रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर को पीछे रखने के लिए चौकी की जमीन पर करीब 6 फीट ऊंचा फाउंडेशन बनवाया। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने काम करने वालों से कहा था कि चौकी के शौचालय के ऊपर लेटर डलवा देना। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आज दोपहर हाइड्रा मंगवाकर ट्रांसफार्मर को चौकी की जगह पर रखवा दिया।

ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कर विद्युत आपूर्ति चालू करने की कार्रवाई की जा रही थी। इस बात की जानकारी होते ही रेलवे रोड चौकी इंचार्ज जिला मुख्यालय से तुरंत ही पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने काम करने वाले दो कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने यह कहकर ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति चालू करने से रोक दिया कि पहले शौचालय पर लेटर डलवाओ। सूचना मिलने पर आईटीआई सब स्टेशन के जेईअजय कुमार ने मौके पर जाकर चौकी इंचार्ज को समझाया कि ट्रांसफार्मर से कनेक्शन होने दो। मुझे तुरंत ही विद्युत की आपूर्ति करनी है इस कार्य के लिए 11 से रेलवे रोड सिंधी कॉलोनी मोहल्ला गढी की विद्युत सप्लाई बंद है।
जिसको 12 बजे तक चालू करना है। जूनियर इंजीनियर ने फोन पर चौकी इंचार्ज की ठेकेदार व अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह बात करायी। लेकिन चौकी इंचार्ज ने उनकी कोई बात नहीं सुनी वह इस बात पर अंडे रहे कि पहले शौचालय पर लेटर डलवाओ नहीं तो ट्रांसफार्मर को यहां से हटाओ। चौकी इंचार्ज ने लेटर डलवाने के लिए जूनियर इंजीनियर से लिख कर देने को कहा लेकिन जेई ने लिखित देने से साफ मना कर दिया। अब जेई ने ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए हाइड्रा मंगवाया है। पुलिस एवं बिजली विभाग के विवाद के कारण हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
