चौकी इंचार्ज की हेकड़ी: 5 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, हजारों उपभोक्ता परेशान

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जून। रेलवे रोड के दबंग चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी की हेकड़ी के कारण 5 घंटे विद्युत ठप रहने से हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत विभाग के जेई अजय कुमार ने सुरक्षा के लिए रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने नाले पर 6 फीट ऊंचा फाउंडेशन बनवाया। आज दोपहर सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर को फाउंडेशन पर रखवाया गया। सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर से हर समय राहगीरों को जान माल का खतरा रहता था। चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

जेई व अधिषासी अभियंता के अनुरोध के बावजूद भी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं करने दिए। चौकी इंचार्ज इस बात पर अड़े रहे कि ट्रांसफार्मर के पीछे चौकी में बने शौचालय के ऊपर ठेकेदार लेटर डलवाए। चौकी इंचार्ज ने लेटर डलवाने के लिए ठेकेदार को पुलिसिया रुतबे में हड़काया था जिसके कारण ठेकेदार ने मुफ्त में लेंटर डालने से साफ मना कर दिया। यदि चौकी इंचार्ज शालीनता से बात करते तो ठेकेदार लेटर डलवा सकते थे। ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने के लिए दोपहर 11 पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए जूनियर इंजीनियर ने हाइड्रा को पुनः मंगवा कर ट्रांसफार्मर को हटवाकर पुराने स्थान सड़क पर रखवाया।

तब करीब 5.20 बजे बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी और उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। ठेकेदार अभिषेक मिश्रा ने बताया की दो बार हाइड्रा मशीन मंगवाने से 10 हजार खर्च हुए हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण अनेकों उपभोक्ता पुलिस चौकी में डटे रहे। जिनका कहना था कि पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाल सकते तो चौकी इंचार्ज को हिम्मत कैसे हुई। पुलिस अधीक्षक से सरकारी कार्य में बाधा डालकर नागरिकों को परेशान करने वाले चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर विद्युत विभाग के अधिकारी भी चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखेंगे।

error: Content is protected !!