बीमार डॉ रजनी सरीन नहीं पहचान सकी मंत्रियों को

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जून। बीमार भाजपा नेत्री डॉ रजनी सरीन आज आवास पर पहुंचे मंत्रियों को नहीं पहचान सकी। सूबे के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना सायं डॉ रजनी सरीन को देखने उनके आवास पहुंचे। उसके बाद प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी वहां पहुंचे। दोनों मंत्री डा रजनी सरीन को देखने कमरे में पहुंचे। बीमार होने के कारण डॉक्टर सरीन बिस्तर पर लेटी थी। मंत्रियों ने जब डॉक्टर सरीन के हाल-चाल पूछें, तो डॉक्टर सरीन उनको पहचान नहीं सकी। इस दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

डॉक्टर की देखरेख के लिए उनके पुत्र डॉ अंकित सरीन, पुत्री डॉ पायल सरीन एवं डॉ ओयल सरीन घर पर मौजूद है। बताया जाता है कि बीते दो माह पूर्व डॉक्टर सरीर का हाथ पैरालाइसिस हो गया था। परीक्षण किए जाने पर पता चला कि डॉक्टर शरीर को ब्रेन ट्यूमर है, उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया। डॉक्टर सरीन को आराम करने की सलाह दी गई है। वह आवाज से अपने बच्चों को पहचान लेती है। करीबी एवं शुभचिंतक डॉक्टर सरीन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

error: Content is protected !!