फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 19 जून। जनपद में बीते दिन दर्ज हुए मुकदमों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है।
थाना कादरीगेट
1. अभियुक्तगण मोनू पुत्र मदनलाल निवासी चाचूपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ आदि 6 नफर द्वारा वादी की पुत्री को प्रताड़ित कर जबरन गर्भपात कराने तथा अतिरिक्त दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये की मांग करने, जिसके कारण मानसिक आघात से दिनांक 24.02.2025 को उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 85/80(2)/352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत
2. अभियुक्तगण आयुष ठाकुर पुत्र नामालूम निवासी नामालूम आदि 5 नफर द्वारा वादी के पुत्रों व भांजों के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के संबंध में वादी श्री अरविन्द पुत्र भीकम सिंह निवासी अल्लाहानगर बड़पुर थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(1)(द), (ध) व 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज
1. अभियुक्तगण भरत सिंह पुत्र लटोरी सिंह निवासी पिजरी सुमेर थाना जसरथपुर जनपद एटा आदि 4 नफर व 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रतिरूपण करते हुए धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने के संबंध में वादी श्री रामशरन पुत्र जयराम निवासी ग्राम कक्योली थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ की प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 160/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत
थाना जहानगंज
1. अभियुक्त सुमुख तिवारी पुत्र प्रवीण कुमार तिवारी निवासी झसी थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने के संबंध में व0उ0नि0 श्री राकेश सिंह थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2. अभियुक्तगण शमसाद उर्फ मेरू पुत्र रफीक निवासी ग्राम अजीजलपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ आदि 4 नफर द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज, लाठी-डण्डों से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री राशिद पुत्र आरिफ उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम अजीजलपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना शमसाबाद
1. अभियुक्तगण खुर्रा पुत्र जगदीश निवासी ग्राम परसादी नगला थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 7 नफर द्वारा एक राय होकर वादी की मेड़बंदी के निशान तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री आशुतोष द्विवेदी पुत्र स्व0 जगदीश नारायण निवासी ऊगरपुर कटरी थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 100/26 धारा 191(2)/351(3)/324(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2. अभियुक्तगण जगत सिंह पुत्र लालमन निवासी ग्राम हसनापुर थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती गीता देवी पत्नी वीरबहादुर निवासी ग्राम हसनापुर थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 101/26 धारा 191(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
3. अभियुक्तगण शनि पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम काजी टोला थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 7 नफर द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ गाली-गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला तथा बंधक बनाने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 102/26 धारा 352/115(2)/191(2)/118(1)/135/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कम्पिल
1. अभियुक्तगण पंकज पुत्र सतीश निवासी ग्राम हरकरनपुर थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ आदि 4 नफर द्वारा वादी व उसके चचेरे भाई शिवम अतुल के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री आशीष राजपूत पुत्र महपाल सिंह निवासी ग्राम हरकरनपुर थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फर्रूखाबाद
1. अभियुक्तगण मुस्कान पत्नी राजेश उर्फ मोना निवासी मोहल्ला पक्का पुल थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 2 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती वन्दना देवी पत्नी धर्म प्रकाश निवासी मोहल्ला पक्का पुल थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 119/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट न्यायालय के आदेश पर एनसीआर से तरमीम
2. अभियुक्त अरुण उर्फ अरूण कुमार पुत्र नन्हे नागर उर्फ नन्नू सिंह निवासी बंगसपुरा कोना थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ के कब्जे से 20 अदद पाउवे देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 श्री इमरान फरीद थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 120/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मोहम्मदाबाद
1. अभियुक्तगण शिवम पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी नगला बाग थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 2 नफर द्वारा वादी व उसके भाई के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री अमन राजावत पुत्र अलकेश सिंह निवासी मुरान थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 189/26 धारा 115(2)/352/351(3)/131 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
1. अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UP 74R0437 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वादी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में वादी श्री सोनू पुत्र स्व0 अरविन्द्र कुमार निवासी कोहिनी नगला थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 173/26 धारा 281/125बी बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

