फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 जून। सतर्कता अधिष्ठान कानपुर कार्यालय की टीम खनन अधिकारी संजय प्रताप एवं उनके रिश्तेदार लाखन सिंह जाटव को कानपुर ले गई है।
क्यों मांगी गई थी रिश्वत
सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर सेक्टर की टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ में खनन अधिकारी संजय प्रताप एवं उनके रिश्तेदार लाखन सिंह जाटव से काफी पूंछताछ की। टीम ने खनन अधिकारी संजय प्रताप एवं उनके रिश्तेदार लाखन सिंह जाटव गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित अवधेश के द्वारा कार्यालय सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर सेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई थी कि उसके पिता की खेती की जमीन गांव में है, जो बहुत उबड़-खाबड़ है। जिसको बराबर करने के लिए अपने खेत की मिट्टी उठाकर अपने निजी प्लाट में डालने के लिए 4 वार आवेदन ऑनलाइन किया है।
खनन अधिकारी के द्वारा द्वारा प्रति परमीशन 6 हजार रूपयों कुल 4 परमीशनों के 24,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसे शिकायतकर्ता नही देना चाहता है बल्कि रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। जांच से प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्य सही पाये गये। इस पर पुलिस अधीक्षक, उ० प्र० सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया।
बताया गया कि रिश्तेदार लाखन सिंह खनन अधिकारी की रिश्वतखोरी में सहयोग करता था। मालूम हो की लाखन सिंह थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला भूड बीसलपुर तराई का रहने वाला है। वह रिश्तेदारी में खनन अधिकारी संजय प्रताप का साला लगता है। वह घटना के समय खनन अधिकारी के सरकारी आवास पर मौजूद था।

