रिश्वत लेते पकड़े गए खनन अधिकारी: साथ में ड्राइवर भी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़ 19 जून जिला खनन) खनन अधिकारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि खनन अधिकारी संजय प्रताप के ड्राइवर ने अवधेश नामक व्यक्ति से काम करवाने के नाम पर रुपए मांगे। बाद में 24 हजार रुपयों में मामला तय हो गया। रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन में की गई, एंटी करप्शन टीम ने खनन अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने आज करीब 2 बजे खनन अधिकारी को पकड़ने के लिए उनके आवास के पास जाल बिछाया। अवधेश रुपए लेकर खनन अधिकारी के आवास पर गया।

खनन अधिकारी ने अवधेश से 24000 रूपयों की रिश्वत ले ली, तभी एंटी करप्शन टीम ने खनन अधिकारी संजय प्रताप को पड़कर रिश्वत में लिए गए रुपए बरामद किए। एंटी करप्शन टीम खनन अधिकारी संजय प्रताप व उनके ड्राइवर को चार पहिया वाहन में बिठाकर फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। मालूम हो कि जिले में बरसों से खुलेआम अवैध रूप से खनन हो रहा है आये दिन खनन अधिकारी पर रिश्वत लेकर अवैध खनन कराए जाने का आरोप लगाया जा रहा था।बताया गया है कि पकड़ा गया व्यक्ति खनन अधिकारी का रिश्तेदार लाखन सिंह जाटव है, जो दूर के रिश्ते में साला लगता है। लाखन सिंह थाना मऊदरवाजा के ग्राम बीसलपुर तराई नगला भूड़ का रहने वाला है।

error: Content is protected !!