गंगा में नहाते समय छात्र डूब मरा: कुल का दीपक था

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 जून। गंगा नदी में नहाते समय छात्र कृष्णा डूब कर मर गया। एक मात्र पुत्र की मौत हो जाने पर परिवार में हाहाकार मच गया। कमालगंज थाने के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी फूलचंद वाल्मीकि का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा मोहल्ले के युवकों के साथ आज सुबह गंगा नहाने मडैइयन घाट गया था। स्नान करते समय कृष्णा काफी गहराई में चले जाने से गंगा में डूब गया। कृष्णा के डूब जाने पर उसके साथियों ने शोर मचाया, घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किशोर की तलाश में गोताखोरों को लगाया। काफी प्रयास करने के बाद गोताखोरों ने कृष्णा को तलाश कर गंगा से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते घाट पर पहुंचे। बताया जाता कि वीरांगना स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाला कृष्णा 4 बहिनों में अकेला था। दरोगा कल्लू प्रसाद ने कृष्णा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

error: Content is protected !!