फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 जून। जिले में बीते दिन दर्ज मुकदमों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है।
थाना नवाबगंज
•अभियुक्तगण शिवा पुत्र रामनारायण निवासी ग्राम पुठरी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करना, दांतों से काटकर चोट पहुँचाना तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 168/26 धारा 74/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण अवनीश पुत्र रामगोविन्द निवासी ग्राम बरतल थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 169/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण रामनिवास पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम कोमिल नगला थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी अरविन्द सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोमिल नगला थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 170/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
•अभियुक्तगण तीर्थ पुत्र तोताराम निवासी ग्राम लखमीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 8 नफर द्वारा एक राय होकर वादी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादी सुधीर कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम लखमीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 181/26 धारा 191(2)/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण राजू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी व उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी किशनपाल पुत्र रामरतन निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 182/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण किशनपाल पुत्र रामरतन निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री राजू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त अमनेन्द्र पुत्र मंजेश निवासी ग्राम चाचूपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर आने के संबंध में वादिनी श्रीमती सरस्वती पत्नी अहिलकार निवासी ग्राम चाचूपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 184/26 धारा 115(2)/352/117(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अज्ञात ट्रैक्टर का चालक नाम पता अज्ञात द्वारा ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादिनी के पति की मोटरसाइकिल में टक्कर मार देना जिससे वादिनी के पति का गम्भीर रूप से घायल हो जाना तथा दौराने इलाज वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादिनी श्रीमती आशा देवी पत्नी स्व० पातीराम निवासी चाँदपुर ठाकुरजी का नगला थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 185/26 धारा 281/106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली कायमगंज
•अभियुक्त आकाश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ललई थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने के संबंध में वादी रामबीर पुत्र नैन्सुख निवासी ग्राम ललई थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 167/26 धारा 115(2)/352/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण रामू पुत्र रामकिशन निवासी मोहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 6 नफर द्वारा वादिनी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करना तथा जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 168/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत
थाना अमृतपुर
•अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम रतनपुर पमारान थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 19 अदद देशी शराब के पव्वे नाजायज बरामद होने के संबंध में उ0नि0 सूरज सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 82/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण विमलेश पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम आसमपुर थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा जुआ खेलते हुए पकड़े जाने तथा कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व ₹1550 नगद बरामद होने के संबंध में उ0नि0 सुरेश कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 83/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
•अभियुक्त अनिल कुमार कटियार पुत्र ईश्वरचन्द्र निवासी मोहल्ला नारायणपुर थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद होने के संबंध में उ0नि0 विमल कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 144/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मऊदरवाजा
•अभियुक्तगण अरमान पुत्र न्यामतउल्ला निवासी ग्राम बड़ी बरौन थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुए विवाद को लेकर वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादी युनुस पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम बड़ी बरौन थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 231/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम।
कोतवाली मोहम्मदाबाद
•अभियुक्त कृष्णा यादव पुत्र चरणसिंह निवासी ग्राम विधा मौधा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 198/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त द्वारा वादी से गिनने हेतु रुपये लेकर वापस न करना तथा मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी नरेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम नगला सुर्जन पोस्ट खिमसेपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 197/26 धारा 316(2)/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मेरापुर
•अभियुक्तगण सुरजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम नगला नानकार थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी की भैंस चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी रामबाबू पुत्र रामभरोसे पाल निवासी ग्राम नगला उमराँव थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 86/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना शमसाबाद
•अभियुक्तगण कमल किशोर पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम दलेलगंज थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 6 नफर द्वारा एक राय होकर वादिनी के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/333/324(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
•अभियुक्तगण मोहित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम कुसुमापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 8 नफर द्वारा एक राय होकर वादी व उसके पुत्रों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी सुखराम पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम कुसुमापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 98/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जहानगंज
. गाड़ी संख्या UP76X8275 के अज्ञात चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त करने के संबंध में वादी प्रवीण पाठक पुत्र स्व० गयाप्रसाद पाठक निवासी मोहल्ला बस्तीराम थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 281/125B/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कम्पिल
•अभियुक्त मदनलाल पुत्र गुलजारी निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा व थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़े जाने तथा कब्जे से सट्टा सामग्री व ₹1070 नगद बरामद होने के संबंध में उ0नि0 उमेश कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

