फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 जून। जिले के थानों में बीते दिन दर्ज अपराधिक मुकदमों का विवरण निम्न प्रकार है।
थाना अमृतपुर
• अभियुक्तगण गगन पुत्र अरविन्द शुक्ला निवासी ग्राम बलीपट्टी थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के बहनोई के घर में घुसकर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी राममोहन पुत्र भगवान दयाल निवासी ग्राम बलीपट्टी थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 333/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
• अभियुक्तगण शिवा शंकर पुत्र झब्बू निवासी नरकसा थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ गाली- गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती अन्नू पत्नी सुधीर कुमार निवासिनी अम्बेडकर नगर नरकसा थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 145/26 धारा 115(2) 352 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
* अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादिनी श्रीमती प्रगति कटियार पत्नी विपेन्द्र कटियार निवासी भोपतपट्टी थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद के पुत्र अनवी कटियार उम्र करीब 14 वर्ष के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 146/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्तगण मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल संख्या UP 76 AE 5354 चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी अवनीश कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम किराचन थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 147/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मऊदरवाजा
अभियुक्तगण सरोजनी देवी पत्नी मुकेश यादव निवासिनी दुर्गा कॉलोनी बरसाती बैरक के पीछे थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर व अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना तथा वादी के खेत में लगी फेंसिंग उखाड़ देने के सम्बन्ध में वादी श्री मंजीत सिंह पुत्र उमेशचन्द्र निवासी नेकपुर कलां थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 232/26 धारा 352/324(4)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
* अभियुक्त नीतू पुत्र दिनेश निवासी ढिलिया अहमदगंज थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़े जाने तथा उसके कब्जे से 04 अदद सट्टा पर्ची मय पैड व कार्बन तथा 310 रुपये नगद बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 यतेन्द्र सिंह थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद द्वारा मु0अ0सं0 233/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण पलक मिश्रा पुत्री मनोज मिश्रा निवासी देहली बुजुर्ग थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज आदि 7 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी विद्यानन्दन पुत्र स्व० अनोखेलाल निवासी जिरौलिया थाना जैथरा जनपद एटा, हाल पता कुईयाबूट थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 234/26 धारा 504/506 भादवि न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
• अभियुक्त मदनलाल पुत्र स्व० बुद्धा निवासी मकू नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से एक अदद प्लास्टिक की पिपिया में 5 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद होने के सम्बन्ध में उ0नि0 कल्लू प्रसाद यादव थाना कमालगंज द्वारा मु0अ0सं0 186/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज
• अभियुक्ता राधा देवी पत्नी बृजेश राठौर निवासी ग्राम सिरौली थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर द्वारा वादिनी व उसकी बहन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण देवचन्द्र पुत्र नेता निवासी ग्राम सिरौली थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 172/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्तगण अनीश पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम वीरपुर नादी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 04 नफर द्वारा वादी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी तालिब पुत्र शहीद मोहम्मद निवासी ग्राम वीरपुर नादी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 173/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त डीसीएम नं0 UP 14 JD 9691 का चालक देवेन्द्र पुत्र रामप्रकाश निवासी भौसगंज थाना पटियाली जनपद कासगंज द्वारा डीसीएम संख्या UP14JD9691 को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के ट्रैक्टर में टक्कर मारकर घायल करने तथा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में वादी बृजेश पुत्र रघुनन्दन सिंह निवासी वीरपुर सिंहपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 174/26 धारा 281/125A/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जहानगंज
• अभियुक्तगण अनुराग पुत्र श्याम बहादुर निवासी अज्ञात आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी दीपक तिवारी पुत्र सर्वेश तिवारी निवासी ग्राम दानमण्डी थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 115(2)/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
• अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम वीरपुर हरिहरपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी राधेश्याम पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम वीरपुर हरिहरपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 99/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली फर्रुखाबाद
• अभियुक्तगण अभिषेक कुमार पुत्र स्व० आशा कुमार रस्तोगी निवासी 2/434 मोहल्ला खतराना थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर द्वारा वादी के मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज कर हमलावर होने के सम्बन्ध में वादी देवेश कुमार रस्तोगी पुत्र स्व० आशा कुमार रस्तोगी निवासी 2/434 मोहल्ला खतराना थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 130/26 धारा 329/352/131 बीएनएस न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मोहम्मदाबाद
• अभियुक्तगण रजनेश पुत्र कलक्टर सिंह निवासी ग्राम करमचन्दपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के सम्बन्ध में वादी राममोहन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम करमचन्दपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 199/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात द्वारा वादी से ट्रक बेचने के नाम पर रुपये लेकर ट्रक न बेचने तथा रुपये वापस न करने के सम्बन्ध में वादी शिवा राठौर पुत्र स्व० सुधीर कुमार निवासी नगला दलजीत थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 200/26 धारा 316(2) बीएनएस न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

