बिजली के करंट से बालिका की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जून। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बिजली के करंट से बालिका पारुल उर्फ मिट्ठी की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। पिपरगांव निवासी स्वर्गीय विष्णु गौतम की 10 वर्षीय पुत्री पारुल उर्फ मिट्ठी बीती रात करीब 9.30 बजे घर से बाहर से निकल रही थी। निकलते समय बालिका ने दरवाजा पकड़ा, दरवाजे से बिजली का तेज करंट लगने से बालिका की हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालिका की मौत पर उसकी मां रजनी आदि महिलाएं बुरी तरह बिलखती रही। बालिका पांच भाइयों में सबसे छोटी थी, बताया गया बिजली के पोल से टूटी केबिल लटक रही थी जिसे दरवाजे में करंट आ गया था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

error: Content is protected !!