दानवीर व्यापारी सम्मानित: व्यापारी कल्याण दिवस पर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जून। राज्य कर विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में दानवीर व्यापारी भामाशाह की जयंती के अवसर पर “व्यापारी कल्याण दिवस” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जनपद में सर्वाधिक टर्नओवर 54.99 करोड़ वाले NK फैब्रिक के नरेश कुमार साध के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। दूसरे नंबर पर रस्तोगी इंटरप्राइजेज की श्रीमती शालिनी के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया इनका टर्नओवर 37.22 करोड़ है। तीसरे स्थान पर RS कंस्ट्रक्शन के 21.16 करोड़ टर्नओवर वाले सुधाकर कटियार सहित अन्य फर्म स्वामियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने तत्कालीन समय में जो आर्थिक सहयोग किया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भामाशाह मेवाड़ के थे, उन्होंने महाराणा प्रताप के समस्या ग्रस्त दिनों में उन्हें कई हजार किलो सोना दान दिया और उन्हें पुनरुत्थान में सहयोग भी किया।

error: Content is protected !!