फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जून। शातिर युवती ने जायदाद अपने नाम कराने के लिए पति को धमकाया है। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला ढुइयां निवासी स्वर्गीय दयाराम के पुत्र राजकुमार ने पुलिस से पत्नी की शिकायत की है। राजकुमार ने पुलिस को अवगत कराया कि मेरी पत्नी निर्मला देवी से मेरे एक पुत्र सुर्यांश उम्र करीब 5 वर्ष व दो पुत्रियाँ राधिका उम्र करीब 10 वर्ष, काव्या उम्र करीब देढ़ वर्ष हैं। मेरी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं हैं इसके संतोष पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत निवासी मोहल्ला बंगशपुरा कोहना से गलत सम्बन्ध हैं।
मेरी पत्नी कई-कई महीनों तक बिना मुझे बिना बताये चली जाती है बीते लगभग 2 माह पूर्व भी पत्नी बिना मुझे कुछ बताये सभी बच्चों को छोड़कर कही चली गयी थी। जो 26 जून की रात वापस लौट आयी है। तब से खेत इसके नाम लिखने को लेकर दबाव बना रही है, स्वयं आत्महत्या करने व मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। मेरे हिस्से में 4 बीघा खेत व मकान है। मुझको दौरा पड़ता है अपना खेत बेचकर बिक्री का रूपया अपने बच्चों के खातों में डालना चाहता है। इस बात पर पत्नी निर्मला, सास रेशमा, साले सत्यपाल निवासी ग्राम चौंरा बगरपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहाँपुर व संतोष राजपूत आपत्ति कर रहे हैं। खेत को पत्नी निर्मला के नाम लिखने का दबाव बना रहे हैं।
ऐसा न करने पर उक्त सभी लोग मुझे झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुझको उक्त सभी लोगों से जान माल का खतरा है यदि मेरे साथ कोई भीअप्रिय घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार उक्त सभी लोगों को ही माना जाये। पत्नी निर्मला उक्त सभी लोगों से साँठ गाँठ कर मेरे विरूद्ध षड्यन्त्र कर रही हैं। बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच की जा रही है।

