फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 जून। भीषण गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मीडिया को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में तेज धूप भीषण गर्मी एवं हीटवेव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त कक्षा-1 से कक्षा- 8 तक के परिषदीय, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई०, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा व अन्य बोडों के विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेशों तक प्रातः 7.30 बजे से 12.30 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।

