फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)1जुलाई। जिले के अनेकों स्थानों पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 53वां जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डॉ0 राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि कहे जाने वाले जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सपा नेताओं ने उत्सव के साथ केक काटकर खुशियां मनाईं, बड़े पैमाने पर पीडीए वृक्षारोपण एवं सदस्यता अभियान चलाया।
सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी की विशेष निगरानी में बेहतर ढंग से सजाए गए पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कार्यालय के बाहर भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया एवं प्रशांत राठौर तथा विशाल राठौर ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे जिले में भारी उत्साह है, आज आम जनमानस हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहा है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपहार देने के तौर पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि अगली वर्ष जब जन्मदिन कार्यक्रम इस कार्यालय में मनाया जाएगा तब समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार होगी और अखिलेश यादव इस प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी चारों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण अपनी पूरी टीम के साथ, प्रदेश सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला सचिव महासचिव इलियास मंसूरी, वरिष्ठ नेता डॉ0 जेपी वर्मा, वरिष्ठ नेता सरल दुबे, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एड., जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एड., अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र शाक्य।
कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता, जिला सचिव विनीत परमार, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, रामजी वाजपेई, शिवशंकर शर्मा, निजाम अंसारी, शैलेश अवस्थी, विजय अनुरागी, मुदस्सिर खां, विवेक यादव, जितेंद्र यादव, अशोक अंबेडकर, इजहार खां, अरविंद कश्यप, अर्चित शर्मा, जुल्फिकार अब्बास जैदी, नफीस प्रधान, बिल्लू श्रीवास्तव, जगपाल कुशवाह, अनुराग यादव, अमित कठेरिया, मनोज यादव, अश्वनी यादव, बीके गंगवार, रवि यादव, शिवम पटेल आदि समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ जेपी सिंह वर्मा का कार्यक्रम


विधानसभा भोजपुर-195 से दावेदारी कर रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा के नेतृत्व में ग्राम बझेरा मलिक पट्टी कमालगंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भव्य वृक्षारोपण एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव उपस्थित रहे। इनके साथ जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, अमन गुप्ता, मुन्ना यादव, नगर अध्यक्ष बिल्लू श्रीवास्तव, फुरकान, इरफ़ान सिद्दीकी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा ने कहा कि पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की। मुख्य अतिथि जमालुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। विशिष्ट अतिथि चंद्रपाल सिंह यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग चार दर्जन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम में वीरेंद्र राजपूत, गोपाल राजपूत, रामतीर्थ, राजवीर राजपूत, अनिल कुशवाहा, शिवेंद्र शाक्य, मुन्ना लाल बाथम, अतुल लोधी एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट रोहित कटियार, हरिपाल बाथम, लालता भाई, बादशाह भाई, लोकनाथ राजपूत, कृष्णपाल राजपूत, लालाराम राजपूत, अकील मास्टर, मसी भाई, अनिल सक्सेना, भारत कुशवाहा, तुलसीराम, अनिकेत राजपूत, साजिद खान, बलबीर सिंह, विद्याराम कुशवाहा, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, दीप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

