रेलवे परिसर में तोड़ी गई सैयद बाबा की अवैध मजार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 जुलाई। आखिरकार रेलवे प्रशासन ने ट्रैक के बीच सैयद बाबा की मजार को तुड़वा दिया। फर्रुखाबाद स्टेशन के माल गोदाम एवं प्लेटफॉर्म रेलवे ट्रैक के बीच सदियों पुरानी सैयद बाबा की मजार थी। आज दोपहर बाद रेलवे के अधिकारी आरपीएफ व जीआरपी के साथ मजार स्थल पहुंचे। मजार को तोड़ने के लिए अनेकों कर्मचारियों को लगाया गया, कर्मचारियों ने देखते देखते ही हथौड़ों से थोड़ी देर में ही मजार की बाउंड्री तोड़कर ध्वस्त कर दिया।


मजार तोड़े जाने की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी नेता भी मौके पर पहुंच गए। मुख्य मजार को तोड़े जाने से पूर्व स्टेशन प्रबंधक के पास किसी आला अधिकारी का फोन आया, स्टेशन प्रबंध के निर्देश पर मजार को तोड़ने का काम रोक दिया गया। दबाव पड़ने पर रेलवे अधिकारियों ने पूरी मजार को ध्वस्त कराकर मलवा हटवाया। मजार का नामोनिशान मिट जाने पर रेलवे अधिकारियों ने राहत महसूस की। मजार के कारण काफी जगह छोड़कर रेलवे की तिरछी लाइन बिछाई गई थी। सैयद बाबा के अनुयाई बृहस्पतिवार को मजार पर पूजा करने जाते थे। दशकों पूर्व मजार के किनारे बाउंड्री नहीं थी बाद में पक्की बाउंड्री बनाई गई था।

error: Content is protected !!