जैन समाज के आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का आगमन: 6 को

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जुलाई। जैन समाज के पूज्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज (श्री 108) का लखनऊ से फर्रुखाबाद में आगमन होने समाज में खुशी का वातावरण है। युवा जैन समाज के महामंत्री राहुल जैन ने मीडिया को बताया कि जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज (श्री 108) का लखनऊ से फर्रुखाबाद के लिए मंगलमय आगमन हो रहा है। उनके साथ 24 मुनि संतों का पावन संघ भी चल रहा है, जिससे समूचे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो रहा है।

श्री जैन ने बताया कि महाराज श्री का कल 6 जुलाई प्रातः 6 बजे पांचाल घाट से नगर में प्रवेश होगा। इसके पश्चात वे कादरीगेट होते हुए साहबगंज चौराहा सधवाड़ा स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन एवं आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दर्शन के उपरांत उनका पावन संघ गुणगांव मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा। जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर धर्म लाभ अर्जित करें।

error: Content is protected !!