फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 जुलाई। आज रविवार सायं ऋषि समाज सेवा संस्थान के नए कार्यालय का शुभारंभ परम पूज्य महंत दुर्वासा ऋषि आश्रम श्री ईश्वर दास जी महाराज के करकमलों के द्वारा संपन्न हुआ। महाराज जी ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्था से अधिक से अधिक समाज जुड़े, इसका प्रचार प्रसार समाज में ठीक तरह से होना चाहिए। संस्था के कार्य पद्धति को लेकर महाराज जी ने संस्था के द्वारा पुत्र और पुत्री के विवाह पर न्यूनतम 51 हजार रुपए और अधिकतम 5 लाख रुपए तथा किसी दुर्घटना में सदस्य के निधन पर संस्था के जितने भी सदस्य होंगे वह 100 प्रति सदस्य के हिसाब से नॉमिनी को सीधे खाते में सहयोग करेंगे।
जिससे सदस्य के निधन के बाद उसके परिवार का ठीक से पालन पोषण हो सके। महाराज जी के द्वारा सदस्यता अभियान में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों की सूची निम्न प्रकार है। नवनीत मिश्रा ने 126 सदस्य, अजय शंकर ने 31 सदस्य, शशि भूषण यादव ने 27 सदस्य, सागर श्रीवास्तव ने 13 सदस्य, अजय कुमार मिश्रा ने 11 सदस्य, सुमित मिश्रा ने 8 सदस्य, अमित सक्सेना ने 4 सदस्य, विनय कुमार ने 6 सदस्य, सुनीत कुमार शर्मा ने चार सदस्य बनाए। महाराज जी के द्वारा सभी को शील्ड और अंग वस्त्र उड़कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ऋषि दत्त शर्मा गुड्डू पंडित ने किया।

