दबंग बिजली चोरों ने जेई को पीटा: टूट गया हाथ

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 सितंबर। बिजली की चोरी करने वाले दबंगों ने चेकिंग के दौरान जूनियर इंजीनियर की जमकर पिटाई कर दी। 33/11 केवीए उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन एवं विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने सामूहिक रूप से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ में शिकायती पत्र दिया है। घटना के मुताबिक अवर अभियंता मुख्तार हुसैन उपखंड अधिकारी अजय कुमार के साथ आज दिन के 2 बजे लोको रोड पर बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर जांच करने गए थे।

जांच के दौरान बिजली चोरी पकडे़ जाने पर जेई चोरी के साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई कर रहे थे। तभी भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार व उनके पुत्र रजत आदि परिजनों ने जांच करवाई का विरोध करते हुए अवर अभियंता मुख्तार हुसैन को पकड़ लिया। गाली गलौज व पिटाई करते हुए उसे जमीन पर गिराकर लात घूसों से जमकर पिटाई की। इसी दौरान जेई के कागजात भी छीने गए।

शिकायती पत्र में जेई ने कहा है कि पिटाई से गंभीर चोटे लगी है आंख में चोट का निशान है, दाहिना हाथ फैक्चर हो गया है हार्ड का पेशेंट हूं। पिटाई की घटना को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्र हो गई। विभागीय कर्मचारियों की पिटाई किए जाने से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। जिन्होंने हमलावरों को तुरंत ही गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!