क्षतिग्रस्त बाईपास पुलिया का निर्माण कल से: 4 माह तक बंद रहेगा कायमगंज मार्ग

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 7 सितंबर। बाईपास फर्रुखाबाद की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने पर कल से निर्माण कार्य शुरू होने के कारण कायमगंज मार्ग 4 माह तक बंद रहेगा। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग फतेहगढ़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सर्वसाधारण को सूचित किया है कि एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-121) पर जसमई तिराहा के निकट पूर्व निर्मित अंडरपास (पुलिया) वर्तमान में क्षतिग्रस्त एवं यातायात की दृष्टि से असुरक्षित है।

उक्त स्थल पर आर.सी.सी. बॉक्स कलवर्ट के निर्माण हेतु सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य 08.09.2026 से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के दौरान उक्त स्थल पर यातायात पूर्णतः अवरुद्ध/बाधित रहेगा। सर्वसाधारण से अनुरोध है कि निर्माण कार्य की अवधि में उक्त मार्ग के स्थान पर अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का कष्ट करें तथा निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें। अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की पुलिया का निर्माण कार्य होने में करीब चार चार माह लगेंगे। इस दौरान जसमई से बजरिया रोड पर छोटे वाहन चलते रहेंगे बड़े वाहन नहीं जा पाएंगे।

error: Content is protected !!